संकिसा।
नवमी के पावन पर्व पर मां विषारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया। सोमवार सुबह नवमी के शुभ अवसर पर परंपरागत रूप से संकिसा स्थित मां विषारी देवी मंदिर में पंडित अचल ने हवन यज्ञ संपन्न कराया ।
मां विषारी देवी सेवा समिति अध्यक्ष अतुल दीक्षित,राम लडैते वर्मा,भूपेंद्र सिंह चौहान,रामवीर दुबे,बाल गोविंद गोस्वामी,प्रेम सागर दुबे,अभिमन्यु दुबे ,अजीत दिवाकर,अनुत यादव,महिपाल राजपूत,शिवराज सिंह,धर्मेंद्र यादव,ब्रजेश चतुर्वेदी,रणधीर सिंह,राघवेंद्र सिंह,शिव नंदन सिंह,सुनील मिश्रा,सुशील दीक्षित आदि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति दी।श्रद्धालुओं ने मां विषारी देवी को पेड़ा व दही का भोग लगाया। इसके बाद पेड़ा,फल,दही,जलेबी का प्रसाद वितरण कर हवन यज्ञ का समापन हुआ।
