"क्या कासगंज में कानून का खौफ खत्म हो गया है? नमाज अदा कर घर लौट रहे युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा गया, गला दबाने और सिर फोड़ने का आरोप, पीड़ित जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है!" मां भगवान से बेटे की जिंदगी और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की भीख मांग रही है।
कासगंज जनपद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। शिकायत के अनुसार, 19 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे नमाज अदा कर घर लौट रहे युवक आसिफ को कथित रूप से पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने युवक का गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया और चारपाई की पाटी से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक की स्थिति अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने कोतवाली कासगंज में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना कि पुलिस पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।


