कानपुर हादसा- अचानक जमीन फ़टी और उसमें समा गई बेटी यशी, बाहर निकालने के लिए चलाया ऑपरेशन। सात घण्टे रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची यशी। देखें पूरी घटना। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कानपुर हादसा- अचानक जमीन फ़टी और उसमें समा गई बेटी यशी, बाहर निकालने के लिए चलाया ऑपरेशन। सात घण्टे रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची यशी। देखें पूरी घटना।

 रक्षाबंधन की तैयारी कर रही थी युवती,जमीन धंसी और उसमें समा गई।

हादसे तो बहुत सुने होंगे लेकिन यह दिल दहला देने वाला अजीबो गरीब हादसा जिसको लेकर हर कोई हैरान रह गया। यह हादसा उस समय हुआ जब युवती रक्षाबंधन के दिन कजलिया प्रवाहित करने की तैयारी कर रही थीं। विनोद सविता की बेटी यशी (18) तालाब में  कजलिया प्रवाहित करने के लिए तैयार हो रही थी बाथरूम में नहाने के लिए गई हुई थी ,जैसे ही नहाकर बाथरूम से आंगन की ओर निकली ही थी कि अचानक जमीन में बड़ा होल हो गया और देखते ही देखते  यशी उसमें समा गई।



सूचना पर पहुंचा प्रशासन ने कराया रेस्क्यू शुरू

जैसे ही इस हादसे की जानकारी प्रशासन को दी गई मौके पर प्रशासन पहुंचा और रेस्क्यू शुरू कर दिया । घर की खुदाई शुरू कर दी जिससे पूरा परिवार घर से बेघर हो गया परिवार के सदस्यों को घर के बाहर समय काटना पड़ रहा हैं । यशी के पिता ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व घर के अंदर बोरिंग करा रहे थे लेकिन बोरिंग सफल नहीं हुआ। जिसके बाद घर के बाहर बोरिंग कराया है। आज जमीन धँसनें से यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई ,ग्रामीणों की अधिक संख्या में भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस व फायरब्रिगेड भी पहुंची। जिसने रेस्क्यू शुरू कर दिया।

सात घण्टे रेस्क्यू चलने के बाद भी नहीं बची यशी की जान

जमीन में यशी के समा जाने के बाद सात घण्टे तक लगातार रेस्क्यू जारी रहा जेसीबी से खुदाई की गई लेकिन यशी नहीं बच पायी । बेटी की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है । यशी के पिता ने मेहनत मजदूरी करके यह छोटा सा आशियाना बनाया था । लेकिन खुदाई से वह भी हाथ से चला गया। क्योंकि पूरे घर में खुदाई करनी पड़ी जिससे घर में पड़ा टीन शैड ,सीढ़ियां भी तोड़नी पड़ी , धीरे धीरे हो रही वारिश का पानी घर में हुए गड्ढे में भर रहा है। पूरा परिवार घर से बेघर हो गया रहने के लिए पड़ोसियों के घर में जगह लेनी पड़ी है। वहीं परिवार गुजर कर रहा है। आसपास से आ रहे लोग परिवार को तसल्ली दे रहे हैं और मदद करने का अश्वाशन दे रहे हैं ।

कानपुर,महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरवामीर का है पूरा मामला।

Post Top Ad