14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ पिता करता रहा बलात्कार, मां ने खोली पोल, बलात्कारी पिता पुलिस की गिरफ्त में। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ पिता करता रहा बलात्कार, मां ने खोली पोल, बलात्कारी पिता पुलिस की गिरफ्त में।

 आजकल ऐसी घटनाएँ समाज में जन्म ले रही हैं जिससे पूरा समाज शर्मसार हो रहा है। रिश्तों को कलंकित करने वाली ये घटनाएं समाज में गंदगी फैला रही हैं ,इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन भी अलर्ट है ताकि कोई भी बलात्कारी ऐसी घटना करने का दुस्साहस ना करे। अगर छोटा मोटा कारनामा हो तो समझ आता है और जहां हबसी पिता अपनी ही बेटी को हबस का शिकार बना ले यह तो बहुत ही गम्भीर विषय है। 


एक चौकाने वाली घटना सामने आई है जहां पिता ने पुत्री के रिश्ते को कलाँकित कर दिया है। पिता दक्षिण अफ्रीका में रहता था जब दक्षिण अफ्रीका से लौटकर आया तो अपनी 14 वर्ष की नाबालिग बेटी के साथ बार बार बलात्कार किया। पिता ने ब्लात्कार करने के  बाद बेटी को जान से मारने की धमकी  दी। जब इस पूरी घटना की जानकारी पीड़िता की मां को हुई तो माँ ने गणदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों के उपरांत आरोपी पिता को अपने शिकंजे में ले लिया।


नाबालिग बेटी का पिता 2024 में अफीका से भारत आया था , पीड़िता बेटी की मां सुबह काम पर जाती थी तभी हबसी पिता ने 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को अपनी हबस का शिकार बना लिया। उसके साथ बलात्कार किया । मिली जानकारी के मुताबिक पिता ने मई की 9,10,और 11 तारीख को तीन दिनों तक लगातार अपनी मासूम बेटी के साथ रेप किया। बलात्कार करने के बाद अपने कृत्य छूपाने के लिए बेटी को गर्भनिरोधक गोलियां दीं। साथ ही पिता ने यह धमकी भी दी कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार डालेगा।


.जब यह रूह कांप देने वाली घटना के बारे में बेटी ने अपनी मां को बताया तो माँ घटना के बारे में सुनकर सन्न रह गई। और मां ने हुए इस अत्याचार का पर्दाफास कर दिया, बेटी के साथ हुए इस अत्याचार के बाद मां ने तत्काल गणदेवी थाना में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। और साथ ही यह मांग की कि मेरे पति को फांसी पर लटका दो। सोचिए  कितना बड़ा घिनौना अपराध किया है कि पत्नी ही पति की मौत मांग रही है। 


इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने बलात्कारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया । मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई और आरोपी को महज कुछ ही घण्टों में अपराधी को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Post Top Ad