कई दिनों से चल रहे विवाद को पड़ोसियों ने सुलझाया था।
मनीष-कविता (पति पत्नी) के जोड़े में कई दिनों से विवाद व आपसी मतभेद चल रहा था। इसको देखते हुए पड़ोसियों को भी लगता था कि यह आये दिन झगड़ा ठीक नहीं ,इससे समाज पर भी बुरा असर जाता है। इस बात की पूरी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो कुछ भले पड़ोसी लोगों ने आपस में मामला शांत कराया दिया। और सही सलामत रहने लगे ।
कुछ दिन बाद फिर शुरू हुआ विवाद और हो गया कत्ल, खून के बाद शरीर पर डाला तेजाब।
पड़ोसियों द्वारा विवाद शांत कराया गया लेकिन कुछ दिन बाद झगड़ा फिर शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति को भयानक गुस्सा आ गया और पत्नी का धरदार हथियार से गला रेत दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद महिला कर शरीर पर तेजाब डाल दिया।
मासूम बच्चों की रोने की आवाज सुन पड़ोसियों को हुआ शक ।
दो छोटे छोटे मासूम बच्चे दरवाजे पर बैठे रो रहे थे जो रो रो कर मां को पुकार रहे थे । लेकिन उनकी मां अब इस दुनियां से जा चुकी थी। बच्चों की रोने की आवाज सुन पड़ोसी जमा हो गए । जब पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी । यह देख पड़ोसियों की रूह कांप गई।
25 वर्षीय कविता का कत्ल कर थाने पहुंचा युवक , कबूल लिया अपना जुर्म।
पत्नी का खून करने के बाद युवक स्वयं थाने पहुंच गया और थाने पहुंचने के बाद घटना के जुर्म का कबूलनामा कर लिया । इधर पड़ोसियों ने भी पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। मौका मुआयना कर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कविता के मायके वालों ने हंगामा कर दिया और कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं । पुलिस अधिकारियों ने कार्यवाही का अश्वाशन देते हुए लोगों को समझ बुझाकर शांत किया।
उत्तरप्रदेश के मेरठ के भावनपुर के खालसा की है पूरी घटना।
