मामला बरेली जिले का है जहां एक शादी तय हुई धूमधाम से शादी की तैयारी हो गई बारातघर में बारात भी पहुंच चुकी थी। लेकिन दुल्हन अपने प्रेमी के साथ जेबरात लेकर फरार हो गई। जैसे ही यह बात लोगों में फैल गई तो चर्चाओं का माहौल बन गया। परिवार वालों को बदनामी महसूस हुई तो दुल्हन की छोटी बहिन से शादी फिक्स कर दी । शादी होने वाली ही थी कि दूसरी वाली का भी अफ़ेयर सामने आ गया पता चला कि वो भी किसी से प्यार करती है वो शादी करना नहीं चाहती।
फिर क्या बातों ही बातों में मामला खुशियों से लड़ाई में बदल गया दोनों पक्षों में खूब लाठी डंडे ईट पत्थर चले जिसमें 3 लोग घायल हो गए जिसमें एक कि हालात गम्भीर बताई जा रही है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मारपीट और हंगामे के बाद शादी रद्द हो गई बारात बिना दुल्हन ही बापस लौट गई। यह पूरा मामला बिथरी चैनपुर के पास के गांव का है।
