कासगंज में क्या गरीब होना अब गुनाह बन चुका है? क्या बिना नोटिस, बिना चेतावनी किसी की रोजी-रोटी पर बुलडोजर चलाना ही प्रशासन का नया कानून है? - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कासगंज में क्या गरीब होना अब गुनाह बन चुका है? क्या बिना नोटिस, बिना चेतावनी किसी की रोजी-रोटी पर बुलडोजर चलाना ही प्रशासन का नया कानून है?

 एक गरीब परिवार… एक छोटा सा खोखा… और अचानक पहुंची जेसीबी।कुछ ही मिनटों में सब खत्म।सामान सड़क पर… परिवार सदमे में… और प्रशासन खामोश । कासगंज से आई ये तस्वीरें अब पूरे सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं।”ये तस्वीरें कासगंज के राजकोल्ड चौराहे के पास 12 पत्थर मैदान किनारे की हैं…

नगरपालिका द्वारा की गई गरीब की रोजी रोटी नष्ट

जहां अरुण गांधी नाम के एक गरीब व्यक्ति का छोटा सा खोखा रखा हुआ था। परिवार का कहना है कि यही खोखा उनके घर की रोटी का सहारा था…लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर पहुंच गई?प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक…ना कोई लिखित नोटिस…ना कोई चेतावनी…ना कोई समय…सीधे कार्रवाई… और कुछ ही मिनटों में गरीब की मेहनत मलबे में बदल दी गई।उस वक्त खोखे का मालिक अरुण गांधी घर पर भी मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि वह अपनी बड़ी बहन के गंभीर ऑपरेशन के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था।

बिना सूचना के चलाया बुल्डोजर

घर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे थे…और उनके सामने ही रोजी-रोटी का सहारा तोड़ दिया गया।तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं…सड़क पर बिखरा सामान…टूटी लकड़ियां…उजड़ा कारोबार…और बेबस खड़ा परिवार।पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसी इलाके में कई और खोखे और दुकानें अभी भी मौजूद हैं…लेकिन कार्रवाई सिर्फ उनके ऊपर हुई।अब सवाल ये उठता है…क्या प्रशासन ने गरीब को आसान निशाना समझ लिया?क्या कानून सिर्फ कमजोर लोगों पर ही चलता है?

खोखा नष्ट होने से गरीब परिवार सदमे में

परिवार का कहना है कि अगर पहले सूचना दे दी जाती…तो वह खुद अपना सामान हटा लेते…लेकिन प्रशासन ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया।अब इस पूरे मामले ने कासगंज में गुस्से की आग भड़का दी है। लोग पूछ रहे हैं…क्या गरीब की मेहनत की कोई कीमत नहीं?क्या इंसाफ सिर्फ कागजों में बचा है?फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही आखिर बिना सूचना इतनी बड़ी कार्रवाई क्यों?और अगर ये अतिक्रमण हटाओ अभियान था…तो बाकी कब्जों पर बुलडोजर कब चलेगा?”
गरीब की दुकान पर चला बाबा का बुल्डोजर

कासगंज के लोगों में चर्चाएं तेज हो गई हैं स्थानीय लोगों का कहना हैं कि बेचारे गरीब से कह देते तो वो खुद हटा लेता। लेकिन बिना बताये गरीब का रोजी रोटी का सहारा खत्म कर दिया। लोगों ने यह भी कहा कि अब बाबा का बुल्डोजर गरीबो को अपना निशाना बना रहा है।

“फिलहाल कासगंज से ये मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

देखना होगा कि प्रशासन इन सवालों का जवाब देता है…

या फिर गरीब परिवार यूं ही इंसाफ के लिए भटकता रहेगा।

Post Top Ad