आरोपी महिला का क्या था पूरा नेटवर्क ? कब से चला रही थी अश्लील धंधा ?
एक महिला जो अपना एक निजी टेलीग्राम ग्रुप चला रही थी जिसके जरिये बच्चों के यौनशोषण के वीडियो के लिंक भेजा करती थी। जिन वीडियो के लिंक को 100 से 500 रुपये में बेचा करती थी। पुलिस के मुताबिक यह धंधा छः माह से चला रही थी। अब यह 29 वर्षीय महिला पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है। और अब उसके मोबाइल,बैंक खाता, और नेटवर्क की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
पूजा माथुर की करतूत का पुलिस ने किया भंडाफोड़ ।
महिला द्वारा "सेलर हब 01" नामक एक ग्रुप बनाकर चलाया जा रहा था, जिसके माध्यम से वह बाल यौनशोषण के वीडियो उपलोड व बेचे जा रहे थे । अब फिरोजाबाद के रिजावली थाना पुलिस ने इसका भंडाफोड़ कर दिया है। पूजा माथुर नामक महिला (29) को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। पूजा माथुर पर थाना पुलिस ने पोक्सो व आई टी एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया हैं
महिला की करतूतों को साइबर सेल्स लखनऊ से किया ट्रेस, अश्लील वीडियो का करती थी व्यापार।
पुलिस अधीक्षक आर एस प्रसाद ने बताया कि आरोपी महिला की इस करतूतों को साइबर सेल्स लखनऊ से ट्रेस किया गया था । सूचना मिलते ही साइबर पुलिस व रजावली थाना पुलिस ने इसकी जांचपड़ताल शुरू कर दी। छानवीन में खुलासे के दौरान पाया गया कि पूजा माथुर भारतीय और विदेशी बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन बेचने का काला धंधा करती थी। और अब रजावली व नारखी थाना इस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ पूजा माथुर को बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो अपलोड व बेचने के आरोप में उसी के गांव नगला बीच से रँगे हाथों पकड़ लिया हैं। रजावली थाना पुलिस ने पूजा माथुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के पूछताछ पर पूजा माथुर ने कबूला जुर्म , पति को छोड़कर मायके में रहती थी।
जब आरोपी पूजा माथुर से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह पिछले छः माह से यह घिनौनी वीडियो की काला बाजारी कर रही थी। टेलीग्राम ग्रुप पर लोगों को जोड़ती थी और वीडियो उपलब्ध कराने के बदले 100 से 500 रुपये की बसूली करती थी। इन रुपयों को अपने upi बैंक खाते में ट्रांसफर कराती थी। महिला ने यह भी बताया कि वह अपने पति को छोड़कर मायके में ही रहती है। पुलिस अब उसके मोबाइल डेटा बैंक खातों व टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े ग्राहकों की जाचं पड़ताल कर रही है।
अपने फोन से किसी को हाथ नहीं लगाने देती थी , कई लॉक लगाकर रखती थी पूजा
पूजा माथुर अपने फोन के प्रति अलर्ट रहती थी , अगर कोई भी घर का सदस्य उसके फोन के पास जाता तो वह विवाद की स्थिति पैदा कर देती थी । जहां तक कि उसका कोई भाई फोन को छू नहीं सकता था क्योंकि कि वह अपना फोन अपने भाइयों को तक नहीं छूने देती थी। फोन में कई प्रकार के हर एक एप्प में हार्ड सिक्युरिटी लगाकर रखती थी । परिवार वाले यह सोचकर नजरअंदाज कर देते कि वह इसकी निजी चीज है हमें क्या लेना देना। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि फोन में पूजा इतना घिनौना राज छुपाकर रखती थी। बाद में उसका जब शर्मनाक चेहरा सामने आया तो मायके वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। और शर्मशार हो गए , उन्हें अंदाजा भी ना था कि पूजा माथुर इतनी घिनौनी हरकत कर सकती है।
थाने में पूजा की करतूत सुन , फूटफूटकर रो पड़ा भाई और मायके वाले । शर्म से झुका सिर।
जैसे ही रिजावली पुलिस ने पूजा माथुर को गिरफ्तार किया और थाने ले गई जैसे ही पूजा माथुर की गिरफ्तारी की खबर मिली तो पूजा का भाई और मायके वाले पीछे पीछे थाने पहुंच गए। जब पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी ने पूजा की काली करतूत का पर्दाफाश किया और परिजनों को उसकी टेलीग्राम ग्रुप और बच्चों के अश्लील वीडियो के बेचे जाने की सारी कहानी की सच्चाई परिजनों को बताई तो उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई।और परिजन नीचे सिर झुकाकर फुट फूटकर रो पड़े। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पूजा इस काली कमाई का पैसा किन किन खातों में ट्रांसफर करती थी।
