आये दिन oyo होटल ज्यादा चर्चाओं में हैं, oyo हो या अन्य होटल आजकल होटलों की बहुत घिनौनी करतूत सामने आ रही हैं ,आखिर इसको रोका क्यों नहीं जा रहा है? लोग बहुत परेशान हैं होटल वालों को तो बस पैसा चाहिए ,भले ही किसी का जीवन बर्बाद हो जाये। होटल वालों की कुछ तो जिम्मेदारियां होती है कोई व्यक्ति अपनी बहिन बेटियों के साथ हरवक्त तो नहीं घूम सकता। कहीं ना कहीं होटल जिम्मेदार है जो लापरवाही से चला रहे हैं ,चंद रुपयों के लिए अपने कायदे कानून भूल जाते हैं और बिना जांच किये एंट्री कर देते हैं , इनपे शिकंजा कसेगा कौन ? जब पूरा सिस्टम ही बिका हुआ है। कहीं ना कहीं प्रशासन भी इसका जिम्मेदार है जो शिकायत के बाद भी अनदेखा कर देता है। अगर इसपे सरकार व प्रशासन ने संज्ञान ना लिया तो ये होटल ना जाने कितने लोगों की जिंदगियां बर्बाद कर देंगे। जो दीमक की तरह पनप रहे हैं।
बीते दिनों गंगानगर जिले में एक नाबालिग बच्ची को होटल वाले को बेच दिया गया था जिस बच्ची को चार होटलों में ले जाकर हैवानियत हुई थी । होटल वाले ने एक दिन में उस बच्ची को 6-6 लोगों के हवाले किया गया था । जिसका खुलासा होने पर गिरफ्तारी भी हुई। इतना बड़ा घिनौना काम होटल वाले ने किया , अगर प्रशासन को सहयोग देता,सूचित करता तो ये हैवान बारदात को अंजाम ना दे पाते। सबसे बड़े गुनहगार होटल वाले हैं।
पिछले दिनों का मामला है एटा की लिप्टन चौकी के पास एटा कासगंज रोड हाईवे पर रिलैक्स पॉइंट होटल का मामला सामने आया था जिसका वीडियो वायरल सहित शिकायत भी की गई थी लेकिन कार्यवाही के बजाय मामले को रफादफा कर दिया गया और वो होटल आज भी चल रहा है। जिसमें खूब जिस्मफरोसी होती है। आखिर क्यों कार्यवाही नही हुई किसी का दवाव था मोटी रकम का लालच। आखिर किसके संरक्षण में हो रहे हैं ये अबैध काम अगर उसी दिन कार्यवाही हो जाती तो आज ये कांड ना होता जो इस होल के पास वाले होटल में हुआ है। एक जिंदगी बर्वाद हो गई।
रिलेक्स पॉइंट होटल का सीन-कार्यवाही जीरो
क्या है अभी का ताजा मामला?-पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा।
एक oyo होटल जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में उसके प्रेमी के साथ पकड़ा। उस समय आग की तरह चर्चाएं फैल गई जब युवक ने होटल पर पुलिस बुलाई। दरअसल पूरा मामला जब पता चला तो अभिषेक की शादी 2 माह पूर्व हुई थी, अभिषेक अपने काम में लगा रहता था और अपनी पत्नी पर भरोसा भी करता था लेकिन उसे क्या पता कि उसकी पत्नी के आशिकी का भूत एक दिन उसका भरोसा तोड़ देगा।
अभिषेक। प्रेमी - प्रेमिकामहिला ने आशिकी में चूर होकर अपने पति के विश्वास का गला घौंट दिया। किसी पर भरोसा करना बेहद मुश्किल है। एक दिन अभिषेक को अपनी पत्नी की करतूत पर शक हुआ तो थोड़ा ध्यान देने लगा । एक दिन घर से गायब होकर अपने प्रेमी के साथ गुरछले उड़ाने चली गई, ये बात अभिषेक को मालूम तो थी लेकिन उसे ये पता नहीं था कि वो दोनों गए कहाँ हैं। लेकिन वही करतूत अभिषेक की पत्नी ने दोवारा दोहराई तो "मरता क्या नहीं करता" अभिषेक ने पूरा जोर, दिमाग लगाया और पता कर लिया कि ये कहाँ है।
प्रेमी - प्रेमिका पुलिस के हवालेअभिषेक को जब पता चला कि ये रवेंद्र और पत्नी दोनों लिप्टन चौकी क्षेत्र के कासगंज रोड हाईवे के समीप एक होटल में हैं । तो अभिषेक ने दिमाग से काम लिया पहले पुलिस को सूचित किया तत्काल पुलिस बल के साथ SHO अरुण पवार मौके पर पहुंचे। फिर अभिषेक ने बताया कि इस होटल में मेरी पत्नी किसी और के साथ है ,पुलिस की मदद से अभिषेक ने होटल में देखा तो उसके होश उड़ गए जब अपनी पत्नी को उसके आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। अभिषेक ने अपनी पत्नी और रवेंद्र कुमार दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस पूंछताछ के लिए दोनों को थाने ले गई। रवेंद्र कुमार खैर अलीगढ़ का रहने वाला है।
अभिषेक आये मीडिया के सामने, बताई पूरी बातअभिषेक ने बताया कि मेरी शादी दो साल पूर्व हुई थी इसका पिछले लंबे समय से अफ़ेयर चल रहा है , अगर मेरी पत्नी को ऐसा ही करना था तो मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की क्यों मुझसे शादी की। मुझे न्याय चाहिए। अब देखना होगा कि आखिर होगा क्या? अभिषेक को क्या न्याय मिलेगा हम आपको हर खबर की अपडेट देते रहेंगे, बने रहिए टाइम टी वी न्यूज के साथ।
लिप्टन चौकी क्षेत्र में एटा कासगंज हाईवे के पास संचालित oyo होटल का है पूरा मामला। सूत्रों की मानें तो इस इलाके में कई होटल संचालित हैं जो अबैध तरीके से चलाए जा रहे हैं। जो सम्बन्धित अधिकारियों की नजर से दूर हैं





