पत्नी और बहिन की गोली मारकर हत्या फिर खुद को भी गोली से उड़ाया। मरने से पहले व्हाट्सअप पर लगाया स्टेटस। जानें पूरी बारदात। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

पत्नी और बहिन की गोली मारकर हत्या फिर खुद को भी गोली से उड़ाया। मरने से पहले व्हाट्सअप पर लगाया स्टेटस। जानें पूरी बारदात।

 


सनसनीखेज बारदात को अंजाम दिया एक सनकी शख्स ने ,पहले पत्नी और बहिन को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, वह दोपहर के समय अपनी कार से ICICI बैंक पहुंचा फिर फोन कर अपनी पत्नी को बाहर बुलाया थोड़ी देर बात की फिर गोली मारकर फरार हो गया।

पत्नी को ऑफिस से बाहर बुलाकर कर दी गोली मारकर हत्या ।

लखनऊ से आई दिल दहला देने वाली बारदात एक SBI के फील्ड ऑफिसर ने अपनी पत्नी और बहिन की हत्या कर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि आरोपी मानस कार से गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक गया । बैंक के बाहर पहुंचकर पत्नी दिव्या को फोन किया और ऑफिस से बाहर बुला लिया , दोनों में कुछ देर तक बात चीत भी हुई इसी दौरान कुछ समय पश्चात मानस ने अपनी पत्नी दिव्या को गोली मार दी। और मानस मौके से फरार हो गया।


बहिन की हत्या से पहले व्हाट्सअप पर लगाया स्टेटस ।

जहां पत्नी की हत्या की वहां से लगभग 2 km दूर उसका घर था, वह घर पहुंचा ,घर पहुंचने के बाद बहिन का खून करता इससे पहले उसने अपने व्हाटसअप पर स्टेटस लगाया। स्टैट्स पर लिखा था कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अभी मुझे खुद को और अपनी बहिन को और मारना है। उसकी बहिन और उनके पति को भरत यादव सब कुछ जानते हैं।


पत्नी और बहिन की हत्या कर खुद को क्यों मारी गोली ? इसकी गुत्थी सुलझा रही पुलिस

लखनऊ IG अपर्णा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ICICI  बैंक के बाहर मानस मिश्रा ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा का गोली मारकर खून कर दिया। उसके बाद अपनी बहिन की बHई गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी मार ली गोली। दोपहर के समय कर सवार युवक ने कॉल कर महिला को बैंक से बाहर बुलाया महिला बाहर आ गई थोड़ी देर दोनों में बात हुई और फिर गोली मारकर भाग गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों को हुई तो पूरा इलाका सन्न रह गया और जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। पूरी घटना की जांच पड़ताल में पुलिस टीम जुटी हुई हैं । जल्द ही इस हुई बारदात की गुत्थी सुलझाएगी पुलिस।


Post Top Ad