एक छः साल की मासूम बच्ची को एक शातिर बहला फुसला कर कमरे में ले गया और वहां ले जाकर बच्ची की हत्या कर दी । बच्ची की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद कर ले गया। उसके बाद बच्ची के पिता ने पुलिस थाने में बच्ची के गुम होने की लिखित तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच टीमों का गठन कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। जगह जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। स्थानीय लोगों का सहयोग लिया गया काफी मशक्कत के बाद एक cctv फुटेज में एक शख्स पीठ पर बोरी लाधे हुए दिखाई दिया । बस यहीं से सुराग की कड़ी शुरू हो गई, यह पुलिस के लिए शुरुआती सुराग था।
पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची को तलाशने का कार्य शुरू किया काफी खोजबीन की तब कहीं जाकर पास के इलाके में बच्ची का शव मिला । बच्ची का शव मिलाते ही इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कि आखिर मासूम के साथ हुआ क्या ? इधर पुलिस की जांच कार्यवाही आगे बढ़ी तो अपराधी के बारे में और जानकारी मिली आरोपी का ठिकाना मालूम हुआ।
जब पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए बार बार दबिश दे रही थी एक दिन फिर पुलिस अपराधी के ठिकाने पर दबिश देने पहुंची तो अपराधी से मुठभेड़ हो गई । मुठभेड़ की जबाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी और आरोपी ढेर हो गया।
ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गॉव का है पूरा मामला,
