कासगंज हादसा- स्कूली बस से एक मासूम बेबी की मौत, बस के ड्राइवर ,कंडक्टर दोनों गिरफ्तार। गुस्साए ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिया बच्ची का शव, बस मालिक की मांग। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कासगंज हादसा- स्कूली बस से एक मासूम बेबी की मौत, बस के ड्राइवर ,कंडक्टर दोनों गिरफ्तार। गुस्साए ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिया बच्ची का शव, बस मालिक की मांग।

हादसे में एक मासूम अपने परिवार से हमेशा के लिए चली गई।


आये दिन हादसे तो बहुत होते हैं जो सभी को सुनने को मिल जाते हैं। लेकिन आज ये हादसा ऐसा हुआ जिसे सुनकर सभी गम में डूब जायेगे । एक परिवार ने अपनी 4 साल की मासूम बच्ची बेबी को खो दिया। इस हादसे में एक मासूम बेबी हमेशा के लिए परिवार छोड़कर चली गई। अब ये मासूम बेबी हमारे बीच नहीं रही। स्कूली बस ने ले ली मासूम बच्ची की जान।


कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा? 

जनपद कासगंज के सरोगेट पर स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर UP 87 T 1203 नम्बर की एक बस लोधीपुर इलाके में रोज बच्चों को लेने जाती थी। वही बस रोज की तरह आज भी लोधीपुर इलाके में गई। बस लोधीपुर पहुंची थी। बस चालक बस को बैक कर रहा था । वहीं से हरिबाबू निवासी लोधीपुर की चार साल की मासूम बेटी  गुजर रही थी। बच्ची अपनी मां के साथ खेतों की तरफ शौच के लिए जा रही थी । चालक द्वारा बस को बापस कासगंज सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल लाना था  इसके चलते चालक बस को गांव में ही बैक कर कर रहा था। अचानक बच्ची बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 




स्थानीय लोगों को खबर हुई तो काफी संख्या में लोग हुए एकत्रित । 

जैसे ही बस से हुए इस हादसे की खबर ग्रामीणों को हुई वैसे ही तत्काल मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। लोगों में आक्रोश था ,सभी ग्रामीण गुस्से में थे । वहाँ एकत्रित ग्रामीणों ने ड्राइवर कंडक्टर दोनों को  मौके पर पकड़ लिया और इस हादसे के कारणों को जानने का प्रयास किया। तो चालक ने बताया कि बस को बैक करते समय ये हो गया पीछे ध्यान नहीं गया। 


ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस।

हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी । घटना स्थल पर तत्काल अमांपुर थाना पुलिस पहुंच गई घटना का मौका मुआयना किया । और बस चालक व परिचालक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। और बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ली। 


आक्रोशित ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव, बस मालिक की मांग

हादसे में बच्ची की मौत के बाद घटना स्थल पर पहुंची अमांपुर पुलिस को शव नहीं दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पूरी तैयारी कर ली । लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने शव को नहीं ले जाने दिया । ग्रामीणों की मांग है कि बस मालिक को बुलाओ। तब यहां से शव को उठाने देंगे।


क्या बस चालक की थी लापरवाही या कंडक्टर की ?

सबसे बड़ा सवाल ये है कि बस में मौजूद कंडक्टर था तो वह नीचे क्यों नहीं उतरा? अगर कंडक्टर बस से नीचे उतरकर बस को तरीके से देखकर बैक कराता तो ये हादसा ना होता। सोचनीय विषय यह है कि आखिर कन्डक्टर बस से नीचे क्यों नहीं उतरा जबकि यह सभी जानते हैं कि कन्डक्टर का काम क्या होता है। यहाँ पूरी तरह साफ नजर आ रहा है यह हादसा चालक व परिचालक की गलती से हुआ है। यह बात मृतक बच्ची के पिता व ग्रामीणों ने बताई।

जनपद कासगंज ,थानाक्षेत्र अमांपुर के गांव लोधीपुर का है ये पूरा मामला


Post Top Ad