एक ऐसी प्रेम कहानी जो फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है ,ये कहानी फतेपुर की है जहां एक लड़का अपनी गर्लफ्रैंड से मिलने अम्बेडकर नगर से फतेहपुर चलकर गया । लेकिन लड़की कहीं और थी, इंस्टाग्राम से हुआ सम्पर्क लव अफेयर तक जा पहुंचा । फिर उसका शव लड़की के परिजनों की दुकान में लटका मिला। पुलिस मामले की जांचपड़ताल कर रही है।
इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती कैसे बदली प्रेम कहानी में ?
एक चौंकाने वाली प्रेमकहानी सामने आई है , जहां एक युवक जो अम्बेडकर नगर के गांव पहाड़पुर का रहने वाला था। जिसकी फतेहपुर के बकेबर थाना क्षेत्र के सकूराबाद गांव की रहने वाली एक लड़की से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हो गई। वो दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई , मोबाइल नम्बर का भी आदान प्रदान हो गया और वो दोनों आपस में फोन पर बात करने लगे बात इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि वो प्रेम कहानी तक पहुंच गई। जब तक बात ना हो जाती एक दूसरे से तब तक किसी को अच्छा नहीं लगता था। एक दूसरे से मिलने के लिए बेताब रहते थे। एक दिन लड़के के मन में मिलने का ख्याल आया और वो लडकी के घर पहुंच गया।
गया तो था लड़की से मिलने लेकिन मौत कैसे हुई ?
लड़के के मन में लड़की से मिलने का ख्याल आया और वह अपने गांव से चलकर लड़की से मिलने उसके यहां आ गया वह इस उम्मीद से लड़की से मिलने गया कि लड़की उसे मिलेगी लेकिन लड़की वहां नहीं थी वह अपने मामा के यहां बांदा गई हुई थी। लड़का वहीं घूमता रहा । फिर कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि पूरी कहानी पलट गई। फिर उसका शव लड़की के परिवारीजनों की दुकान में पंखे लटकाने वाली छत की हुक पर लटका मिला। यह सुन पूरे इलाके में सन्नाटा सा छा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इस मौत की बजह जानने की गुत्थी सुलझाने में लग गई। कि यह हत्या है या आत्महत्या।
जब पुलिस ने लड़की के परिजनों से पूछा तो क्या बताया ?
पुलिस के अनुसार - यह लड़का जिसका नाम अकमल है । अम्बेडकर नगर से यहां आया । लड़की के परिजनों ने अकमल के भाई को फोन लगाया और बात की अकमल से भी उसके भाई से बात कराई। उसको समझाया और घर वापस लौटने को कहा लेकिन वह जाने की बजाय वहीं इधर उधर घूमता रहा । जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे एक दुकान में बंद कर दिया । कुछ समय बाद जब दुकान खोली तो अकमल मृत अवस्था में मिला।
पुलिस भी हैरान है और इस बात की पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में लगी हुई हैं कि आखिर दुकान के अंदर ऐसा क्या हुआ जो अकमल मर गया। यह हत्या है या आत्महत्या इसका जबाब अभी किसी के पास नहीं है। सही बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। एडिशनल एस पी ज्ञान प्रकाश राय ने भी जानकारी के अनुसार लड़का लड़की की कहानी के बारे में बताया।
