उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं जन्म ले चुकी हैं जहां आये दिन पत्नी द्वारा पति को मारने की बारतदातें सुनने को मिलता हैं । क्या ऐसी महिलाओं का ये शौक बन गया है या अपने आपको स्टार बनाना चाहती हैं। या ज्यादा परेशान होकर ये खैफ़नाक कदम उठाती हैं। लड़ाई झगड़े होना तो आम बात है कहीं ज्यादा तो कहीं कम ये पति पत्नी के झगड़े तो हर परिवार में होते हैं इसका मतलब ये नहीं कि इतना बड़ा खैफ़नाक कदम उठाया जाए। ये खैफ़नाक कदम उठाने के बाद पछतावा होता है जैसे कि आगरा की रूबी कोर्ट में जाकर फुट फुट कर रोई औऱ बोली मुझसे गलती हो गई। अब पछताने से क्या फायदा ये तो पहले सोचना चाहिए । जब कि यह सब जानते हैं कि ऐसे कदम उठाने वाले दुनियां के कोसी कोने में छिप जाए बच नहीं सकते। क्यों कि कहते हैं कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। इधर सिया ने केतन को खाई में धक्का मारकर केतन की जान ली, एक आगरा कांड जिसमें रूबी ने पति को मारकर बाथरूम में दफन कर दिया । अभी लोग इन मामलों को भुला भी ना पाए कि एक हादसे और जन्म ले लिया।
फतेहपुर में एक ऐसा खौफनाक कांड जिसे सुनकर रूह कांप जाए। एक पत्नी ने अपने रिश्तों को तार तार कर दिया, पत्नी ने सात फेरों वाले पति पत्नी के रिश्तों को आग के हवाले कर दिया। ये दिल को दहला देने वाला खैफ़नाक मंजर फतेपुर के मलवा थाना क्षेत्र का है। यहां का निबासी पवन की जलकर मौत हो गई।
मिली जानकारी ले अनुसार सामने आया है कि पवन मजदूरी किया करता था। जिससे अपना जीवन पालन करता था । जब पवन के साथ ये घटना हुई तो ये इस्तिफाकीय हादसा मालूम पड़ रहा था। लेकिन इस हादसे के पीछे एक ऐसी सोची समझी साजिश छिपी थी जिसे जब पुलिस ने सुना तो पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। पवन उर्फ अवदेश की हत्या किसी बाहरी ने नहीं वल्कि उसकी अपनी ही पत्नी प्रीति उसकी हत्यारिन निकली ।
यह आरोप है कि पवन कमरे में सो रहा था , प्रीति इस फिराक में थी कि कब ये गहरी नींद में सोए जैसे ही पवन गहरी निमाड़ में सोया, प्रीति ने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया ,पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगा दी। इतना ही नहीं प्रीति को जरा भी डर नहीं इतनी शातिराना अंदाज में कांड को अंजाम दिया कि आग लगाने के बाद कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया जिससे कि पवन अपनी जान जान बचाने के लिए बाहर ना निकल पाए।
इस दिल दहला देने वाली हत्या के बाद उस महिला ने इस मौत को साधरण हादसा में बदलने का भरसक प्रयास किया ,महिला ने पड़ोसियों के सामने मनगढ़ंत कहानी बनायीं, और बोली कि ये बीड़ी पी रहे थे बीड़ी पीने से घर में आग लग गई ये झुलस गए ,सबसे बड़ी बात और सोचनीय बिषय यह है कि पति की मौत के बाद पत्नी के चेहरे पर कोई असर ना था ना कोई शिकन थी । मातम का कोई ऐसा पत्नी के चेहरे पर ना दिखा जिससे ये लगे कि पत्नी को पति के मरने का कोई गम है। कोई मातम से दिखाई नहीं दे रहा था उसके चेहरे को देखकर। यही सब उसकी हरकत, बदलता व्यवहार,पल पल पर बयानों का बदलना इस बात ने पड़ोसियों के मन में भी शक की बातें पैदा कर दी। यह सब देख पुलिस को सूचना दे दी ।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई , और पुलिस ने प्रीति से पूछताछ के सिलसिला शुरू कर दिया पुलिस के सामने प्रीति लगातार अपने बयान बदल रही थी। यह सब देख जब पुलिस ने शख्ती से पूछा तो वो घबरा गई और अपना किया घिनौना जुर्म कबूल लिया।
प्रीति ने दी जानकारी -
प्रीति ने जुर्म कबूल करने के अलावा और भी जानकारियां दी ,प्रीति ने बताया कि उनकी शादी लगभग 16 वर्ष पूर्व हुई थी। दुर्भाग्यब्स उनकी कोई संतान नहीं थी। और यह भी बताया कि पवन की शराब पीने की आदत थी। और आये दिन नशे में पत्नी की मारपीट करने का भी आटोप लगा है। क्राइम वाले दिन भी दोनों के बीच शराब को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी , कहासुनी होने के बाद प्रीति ने उसे जला दिया।


