हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी ना पड़ा कि नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। देखें पूरा मामला। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी ना पड़ा कि नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। देखें पूरा मामला।

 नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी फीकी भी ना पड़ी ,प्रेमी संग हुई फुर्र।

आये दिन ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं कि महिलाएं बिना सोचे समझे ऐसा कदम उठा जाती हैं जिससे परिजनों को जलालत झेलनी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादी को महज 30 दिन भी ना हुए दुल्हन की हाथों की मेहंदी का रंग ठीक से फीका भी ना पड़ा कि अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।



नकदी,जेवरात,मोबाइल फोन लेकर हुई प्रेमी के साथ फरार।

भीकेलाल ने पुलिस को बताया कि  उसने अपने छोटे भाई आकाश की शादी पिछले महीने 12 जुलाई को खुर्जा की रहने वाली पूनम के साथ की थी । 11 अगस्त को दोपहर के समय पूनम घर से गायब हो गई । वह घर से लाखों के जेवरात , दस हजार लगभग  नगदी लेकर गई है और एक मोबाइल फोन भी लेकर गई है।

नवविवाहिता के माता पिता ने बताया कि शादी से पहले भी जा चुकी थी उसी के साथ।

पीड़ित परिवार ने जब नवविवाहित के माता पिता से सम्पर्क किया और इस घटना के बारे में कहा तो उन्होंने बताया कि वह खुर्जा के ही हिमांशु नामक व्यक्ति के साथ गई है। और शादी से पहले भी एक बार इसी व्यक्ति के साथ जा चुकी थी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घर से गायब हुई महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

Post Top Ad