4 मर्डर का खेल - बहिन के प्रेम प्रसंग से परेशान भाई ने बहिन के प्रेमी व तीन दोस्तों को मार डाला। शराब में जहर देकर मारा सबको। देखें पूरी कहानी। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

4 मर्डर का खेल - बहिन के प्रेम प्रसंग से परेशान भाई ने बहिन के प्रेमी व तीन दोस्तों को मार डाला। शराब में जहर देकर मारा सबको। देखें पूरी कहानी।

 चार लोगों के मर्डर से पूरे इलाके में सन्नाटा।

एक युवक जिसने अपनी बहिन के प्रेमी को मारने के लिए कुछ अलग अंदाज में षडयंत्र रच डाला। पहले अपने दोस्तों को बुलाया फिर योजना बनाई । एक दोस्त से बाजार भेजकर जहर मंगवाया फिर एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें युवक ने अपनी बहिन के प्रेमी सहित उसके  चार साथियों को भी आमंत्रित किया। सभी लोग पार्टी में शामिल होने के लिए आ गए। अब पार्टी शुरू हुई शराब में युवक ने जहर मिला दिया। शराब पीते ही चारों युवकों, निशु,विकास,पंकज, शशि की मौत हो गई। जैसे ही चार मौत की खबर इलाके में फैली सन्नाटा छा गया , लोगों में अलग अलग चर्चायें होने लगी।

स्थानीय लोगों ने मौके पर बुलाई पुलिस।

स्थानीय लोगों ने इस बारदात की खबर पुलिस को दी तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। घटना स्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम,डॉगस्कुआइड,को बुलाया मौके से सभी साक्ष्यों को एकत्रित किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस जांच करने में जुट गई और इस केस की गुत्थी सुलझाने में लग गई।




नाबालिग सहित तीन आरोपी पुलिस हिरासत में।

15 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया गया महज 48 घण्टों में ही पुलिस को कुछ सफलता मिली और आरोपियों के बारे में पता चल गया। फिलहाल आरोपी लाली कुमार और उसके दोस्त रुदुल कुमार  , एक नाबालिग को पुलिस  ने हिरासत में ले लिया है । अन्य एक आरोपी सन्नी कुमार फरार है जिसकी अभी तलास जारी है। फिलहाल वह आरोपी अभी पुलिस से बचा हुआ है जो बारदात को अंजाम देने के लिए बाजार से जहर लेकर आया था ।

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला कि गांव के ही मृतक निशु  के लालीकुमार की बहिन से पिछले ढाई साल से प्रेम सम्बन्ध चल रहे थे जिससे लाली बहुत परेशान रहता था। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए उसने दोस्तों के साथ यह षणयंत्र रचा और चार लोगों की मौत का आरोपी बन गया।

महिला ने पुलिस जांच पर किये गंभीर सवाल खड़े।

लाली कुमार की बहिन ने थाने में जाकर  बयान दिया कि मृतक शनि मेरा भतीजा था मेरा उससे कोई लव अफेयर नहीं था। हमारे फोन चेक करो बात भी नहीं होती थी। अगर ऐसा होता तो गांव में सबको पता होता। मेरे भाई को जबरन फंसाया जा रहा है। पुलिस ने पीट पीटकर डरा कर जबरदस्ती झूठा कबूलनामा कराया गया है। मेरे भाई ने यह खून नहीं किये । वह तो वहां से जा रहा था तो इन लोगों को ज्यादा नशे की हालत में देख रुक गया और गांव वालों को बुला लिया फिर इन्हें अस्पाल ले गए। मेरे भाई का ऐसा इरादा होता तो वह बचाने के लिए अस्पताल क्यों ले जाता ? मेरे भाई को फंसाया जा रहा है।

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के गांव बेढना का है पूरा मामला।

Post Top Ad