एक घर जिसमें खून से सनी हुई एक लाश , जब स्थानीय लोगों को शक हुआ तो पुलिस को कॉल किया। तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई,और जब इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह को मिली तो पुलिस अधीक्षक पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए । डॉग स्कुआइड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची । पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना कराकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ,फोरेंसिक,डॉग स्कुआइड की सभी टीमें साक्ष्य जुटाकर जांच में जुट गई हैं।
पुलिस की जानकारी के अनुसार अपनी दस वर्षीय बेटी के साथ महिला घर पर रहती थी । जिसकी धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतका का नाम शिवली था जिसका सिढ़पुरा कस्वे के मोहल्ला कायस्थान में मायका था।
अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है, पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी हुई है।
गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड पर स्थित गनेशपुर केएन पैलेस का पूरा मामला बताया जा रहा है।

