कौन था ये शख्स जिसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला, पुलिस ने निकाली जानकारी। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कौन था ये शख्स जिसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला, पुलिस ने निकाली जानकारी।

 एटा,

एक खबर सामने आई है जहां  कोतवाली देहात क्षेत्र के गंज रोड स्थित सरदार गैस एजेंसी गोदाम के निकट संदिग्ध परिस्थियों में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। रोज की तरह आवागमन करने वाले राहगीरों ने जब यह देखा कि किसी व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है तो देखकर संसय में पड़ गए। और तुरन्त पुलिस को सूचना दी । तुरन्त पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


पुलिस की जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रमेश के रूप में हुई है। मृतक पीपल अड्डा का रहने वाला था। रमेश एक साइकिल की दुकान पर काम करता था। और जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि मृतक रमेश को शराब पीने की आदत थी । देर रात जब नसे की हालत में था तो घरवालों से कुछ कहासुनी हो गई  और उसके बाद घर से बाहर निकल गया। सुबह जब परिजनों को सूचना मिली कि उनके परिवार का एक सदस्य अब इस दुनियां में नहीं रहा। परिवार में मातम सा छा गया। 

Post Top Ad