घायल शख्स की बहादुरी - जान बचाकर घर में बदमाशों को कैद कर बुलाई पुलिस, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

घायल शख्स की बहादुरी - जान बचाकर घर में बदमाशों को कैद कर बुलाई पुलिस, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में।

 किस तरह शख्स ने बच्चों सहित बदमाशों से बचाई जान।

एक घर में दिनदहाड़े बदमाश घुस आए और घर में मौजूद दम्पति को पकड़ लिया उसे बन्दक बनाने का प्रयास किया। बदमाशों ने दम्पति को तमंचे की बात मार दी और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। सबसे बड़ी बात बच्चे भी उसके साथ घर में ही थे लेकिन शख्स ने हार नहीं मानी बदमाशों द्वारा घायल होने के बाद भी किसी तरह अपनी जान बचाकर बच्चों सहित घर से बाहर निकल आया और बदमाशों को घर के अंदर ही लॉक कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी।



मौके पर पहुंची पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़।
जैसे ही बारदात की सूचना पुलिस को मिली तत्काल कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और मकान को चारों तरफ से घेर लिया। बदमाशों और पुलिस के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चलती रही ,मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। तीसरे बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।


पूरा मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गंजडुंडवारा रोड का बताया जा रहा है।

Post Top Ad