पत्नी ने पति को मारकर बाथरूम की जमीन में दफन कर दिया। 45 दिन तक करती रही लापता होने का नाटक। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

पत्नी ने पति को मारकर बाथरूम की जमीन में दफन कर दिया। 45 दिन तक करती रही लापता होने का नाटक।

 

पति को जमीन में दफन कर , करती रही लापता होने का नाटक।
एक ऐसी घटना जो आपको हैरान कर देगी , एक महिला ने अपने पति को मारकर बाथरूम की जमीन में दफन कर दिया और ऊपर से सीमेंट का पक्का फ़र्ज़ करवा दिया। परिजनों के पूछने पर भी कुछ नहीं बताया । परिजन,  रिस्तेदारों से लेकर पुलिस तक से अपने पति की गुमशुदगी का नाटक रचती रही।



मृतक के भाई अनिल ने बताई कुछ बातें ।
मृतक का भाई अनिल बाहर रहता था उसने भी फोन पर काफी पूंछताछ की लेकिन कुछ ना बताया। लेकिन एक दिन जब भाई ने  आश्वाशन दिया कि बता दे तुझे कुछ नहीं होने देंगे। तक उसने बोला कि घर आओ पहले फिर उसी दिन वो घर आया और पूछा कि कहाँ है तो बोली बाथरूम में । अनिल ने बाथरूम में जाकर देखा तो वहां कुछ दिखाई ना दिया तब बोली बतबरूम में ही हैं लेकिन जमीन के अंदर हैं। यह सुन मृतक के भाई  का हाल बुरा हो गया मानो उसकी दुनियां उजाड़ गई हो।


अनिल ने तुरंत पुलिस को दी सूचना , मौके पर पुलिस पहुंची।
अनिल ने जब यह सुना कि मेरे भाई को उसी की पत्नी ने जमीन में दफन कर दिया है , वो पूरी तरह टूट गया और पुलिस को सूचना दी कि मेरे भाई को उसकी पत्नी ने जमीन में दफना दिया है। उसके अपनों ने ही दुनियां उजाड़ दी। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और महिला से पूंछताछ कर बाथरूम को खुदवाया और शव को बाहर निकाला । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई पुलिस ,महिला से पूंछताछ की जा रही है।


पड़ोसी ने खोले कई राज , लगाए कई आरोप ।
एक पड़ोसी ने बताया कि इनके बीच आये दिन झगड़े होते रहते थे। मृतक कुछ काम नहीं करता था शराब भी पीता था। अपनी पत्नी से खर्चे के लिए  रुपये मांगता था । कुछ दिन उसने डिलेवरी बॉय का काम भी किया लेकिन कुछ दिन बाद वो भी छोड दिया। अब फ्री रहता था और आज इन सब बजह से उसकी जान चली गई।

आगरा थाना सिकंदरा ,प्राक्षी टॉवर चाकी क्षेत्र का है पूरा मामला।

Post Top Ad