मामला बड़ा ही विचित्र है पत्नी निशा को शौक था वीडियो बनाने का लेकिन पति प्रदीप को ये पसन्द नहीं था। प्रदीप ने वीडियो बनाने से मना किया जब निशा नहीं मानी तो पहले घर में झगड़ा हुआ ,झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने निशा पर चाकुओं से हमला कर दिया कई बार किये चाकुओं से और निशा की हत्या कर दी।
क्या है पूरा मामला?
दोनों पति -पत्नी अपने बच्चों के साथ एक ही परिवार में रहते थे निशा चौहान का एक अपना ब्यूटीपार्लर था जिससे वो अपना खर्च चलाती और पार्लर में ब्यस्त रहती थी। एक दिन निशा को रील बनाने का खुमार चढ़ा और पहली वीडियो बनाई। पहली वीडियो से ही व्यूज अच्छे आने लगे फिर और लगातार वीडियो बनाईं बहुत अच्छा रिस्पॉन्स और फॉलोवर्स भी काफी हो गए।हालांकि निशा की वीडियो काफी वायरल हो रही हैं लेकिन यह सब निशा के पति प्रदीप को पसंद नहीं था। कई बार प्रदीप ने निशा से वीडियो बनाने के लिए मना किया लेकिन निशा को ये अच्छा लगता था । निशा ने वीडियो बनाना बन्द नहीं किये,जिसके चलते दोनों में विवाद होने शुरू हो गए ।
कहासुनी से शुरू हुआ विवाद ले बैठा जान ।
एक दिन ऐसा आया कि दोनों बच्चों के साथ घर पर थे , निशा और प्रदीप में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने चाकू उठा लिया और निशा पर हमलावर हो गया , चाकू से निशा पर कई बार किये जिससे निशा की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं प्रदीप ने खुद को भी चाकुओं से लहूलुहान कर लिया । यह देख बच्चे चीखने चिल्लाने लगे ,चीखते चिल्लाते घर से बाहर निकल आये जब पड़ोसियों ने आवाजें सुनी तो सब घर से बाहर आ गए। बच्चों ने बताया कि मम्मी पापा में झगड़ा हो गया तो पड़ोसी घर में घुसे ,देखा तो निशा मरी हुई पड़ी थी और प्रदीप घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था।
पड़ोसियों ने किया पुलिस को कॉल , तत्काल पुलिस पहुंची घटना स्थल पर।
जब पड़ोसियों ने ये भयानक नजारा देखा सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी । तत्काल घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया तो निशा मृत अवस्था में मिली और प्रदीप खून से लथपथ घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने प्रदीप को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है, और निशा के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
सरधना co आशुतोष ने बताया कि पति पत्नी के विवाद में हत्या हुई है,पुलिस टीम फॉर्मसिक टीम के साथ जांच में लगी हुई है।
यह पूरा मामला मेरठ,सरूरपुर थाना क्षेत्र कस्वा हर्रा का है।



