बारदतें थमने का नाम नहीं ले रही जब कि हैवानों को भी पता है कि कानून के हाथ कितने लंबे होते हैं कि आरोपियों का बचना मुश्किल है। इसके बाबजूद भी हैवानों को शर्म नहीं आती जो ऐसी बारदातों को अंजाम दे देते हैं । ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक 13 साल की मासूम को एक रिक्से वाले ने बेचा, होटलों में उसके साथ दरिंदगी हुई। जिन होटलों में दरिंदगी हुई उन सब पर प्रशासन ने बुल्डोजर चला दिया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी, पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को दबोच लिया है अभी आगे अन्य आरोपियों की तलाश में कार्यवाही जारी है।
रिक्शे वाले ने मासूम को बेचा , फिर क्या हुआ मासूम के साथ ?
मिली जानकारी के अनुसार एक रिक्से वाले ने घर से गायब हुई 13 साल की बच्ची को एक होटल में बेच दिया। फिर होटलों में बच्ची के साथ दरिंदगी शुरू हो गई । कई होटलों में ले जाकर उसके साथ हैवानियत हुई। आरोप यह है कि बच्ची के साथ लगभग 30 से अधिक लोगों ने गैंगरेप किया। जिसमें पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही में अब तक 12 आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं।
होटल मालिकों ने बच्ची को एक दिन में छः छः लोगों के हवाले किया था ,बच्ची के साथ हर दिन छः लोग रेप करते रहे, जब भी बची दर्द से तड़पती तो उसे शराब पिला दी जाती थी। आरोप यह भी है कि श्री गंगानगर के कई होटलों में लगातार बच्ची के साथ दरिंदगी होती रही। इस बारदात को सुनकर लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर रोड पर उतर आए और पुलिस अधीक्षक कार्यालय व कलेक्ट्रेट पहुँच गए। आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस व छात्र संगठन भी सड़क पर उतर आया और लोगों के समर्थन में शामिल हो गए।
प्रदर्शनकारियों की ठोस कार्यवाही की मांग थी और कहा जब तक कड़ी कार्यवाही नहीं होती प्रदर्शन नहीं रुकेगा प्रदर्शन जारी रहेगा। इसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
इस बारदात के बाद घटना को तीन दिन तक दबाने का प्रयास किया गया था लेकिन पूरे जिले में आक्रोश का माहौल बना हुआ था। पुलिस द्वारा होटल मालिकों सहित मैनेजरों को भी पकड़ लिया गया था उनके पूछताछ चल रही थी । जिलेभर में सैकड़ों से अधिक अबैध होटल संचालित हैं जिनमे कुछ होटलों का ही रजिस्ट्रेशन है बाकी सब के सब अबैध चल रहे है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह धंधा किसकी सरंक्षण में चल रहा है।
कांग्रेसियों सहित जिले भर के काफी संख्या में लोग भवन के गेट पर धरने पर बैठ गए और प्रशासन व होटल सनचलकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के कई नेता भी प्रदर्शन में शामिल रहे उस दौरान विधायक की भी मौजूदगी रही। धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक ने कहा कि यह घटना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है, रेप के आरोपियों को फांसी की सजा और होटल संचालक और रिक्से वाले का खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई । साथ ही होटल को बुल्डोजर से तोड़ने की भी मांग की गई।
आक्रोशित लोगों की मांग को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्यवाही का आश्वाशन देते हुए होटलों पर बुल्डोजर चलवा दिया है आगे की कार्यवाही अभी जारी है।
यह पूरी घटना राजस्थान के श्री गंगानगर जिले की है।



