घर में घुसकर युवक और परिजनों से मारपीट, गंभीर घायल अलीगढ़ रेफर। .......सिर में फ्रैक्चर होने से सोनू की हालत गंभीर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; पुलिस ने प्रार्थना पत्र न मिलने की कही बात । - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

घर में घुसकर युवक और परिजनों से मारपीट, गंभीर घायल अलीगढ़ रेफर। .......सिर में फ्रैक्चर होने से सोनू की हालत गंभीर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; पुलिस ने प्रार्थना पत्र न मिलने की कही बात ।

बदायूं। 

उसैत थाना क्षेत्र के कोनका नगला गांव में घर में घुसकर एक युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में 22 वर्षीय सोनू पुत्र सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।


पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना बीती शाम करीब छह बजे की है। आरोप है कि सोनू अपने घर में सो रहा था, तभी परिवार के ही धनपाल, टिंकू, मुकुल, सौरभ समेत अन्य लोग कथित तौर पर घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। सोनू की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

परिजनों का कहना है कि मारपीट में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

तीसरे दिन भी कार्रवाई को लेकर सवाल ?

परिजनों के मुताबिक, घटना के संबंध में थाना पुलिस को लिखित सूचना दी गई है। उनका आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उनकी जानकारी में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


पुलिस ने प्रार्थना पत्र न मिलने की कही बात

इस मामले में जब थाना पुलिस से जानकारी ली गई तो पुलिस की ओर से अब तक कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त न होने की बात कही गई। ऐसे में पीड़ित परिवार के दावे और पुलिस के बयान में अंतर सामने आया है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई और घटना की जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

Post Top Ad