अपराधी किस्म के तत्व अपनी आदत से वाज नहीं आरहे कहीं ना कहीं अपना शरारती चेहरा दिखा ही देते हैं सरकार या कानून का खौफ ना करते हुए एक नए अपराध को जन्म दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां दुबग्गा के अंधे की चौकी के पास रहने वाले शहनवाज नाम के व्यक्ति ने एक युवती से दोस्ती की ,उसे झांसा देकर आपने प्रेमजाल में फंसा लिया । दरअसल दोस्ती भी खोखा देकर की थी ,युवती को धोखे से अपनें प्रेमजाल में फंसा लिया । शहनवाज ने अपने आपको यश ठाकुर बताया और हिन्दू लड़की अनामिका से दोस्ती की और प्रेमजाल में फंसा लिया । काफी दिनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दवाव भी बनाया।
एक दिन युवती अनामिका अपनी छोटी बहिन व बुआ के साथ एक होटल पर चाय पीने के लिए गई थी। तभी वहां बिल्डिंग बनाने का काम करने वाला आरोपी शहनवाज और उसका दोस्त कार में आये उनके साथ दो लड़कियां भी थी उसमें एक लड़की शहनवाज की गर्लफ्रैंड थी , पीड़िता युवती अनामिका के सामने जब शहनवाज का असली चेहरा सामने आया तो पता चला कि शहनवाज हिन्दू नहीं है और उसने धोखे से उसे फंसाया है तो उसने इसका विरोध किया और दोनों में विवाद हुआ तो शहनवाज ने जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने युवती के ऊपर कार चढ़ा दी और युवती को कार से घसीट दिया ,घसीटता हुआ लगभग 100 मीटर तक ले गया ,युवती बचने के लिए गाड़ी के बोनट पर चढ़ गई लेकिन आरोपी कार को घुमाता रहा । युवती ने वाईफर पकड़ लिए जिससे कुछ समय तक अनामिका बचती रही। फिर कुछ देर बाद वह नीचे गिर गई। युवती को गभीर चोटें आई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को बरामद कर लिया। वहां हुए हादसे के दौरान लोगों ने वीडियो बनाया और सोशियल मीडिया पर अपलोड कर दिया । जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवक कार से टक्कर मार रहा है , कार से घसीटता हुआ नजर आ रहा है लड़की बोनट पर आ गई लोगों ने रोकने का प्रयास किया उस पर पत्थर भी मारते जनर आ रहे हैं , कुछ लोग कार के पीछे भागते नजर आ रहे हैं । जिसे देख पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपी को दबोच लिया। कार को भी कब्जजे में ले लिया। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जेनेश्वर पार्क के सामने का है पूरा मामला।
