एक गांव में दो पड़ोसी रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद खड़ा होगया और आपस में भिड़ गए । देखते ही देखते इस विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोनों तरफ से लाठी डंडे और लोहे की रॉड निकल आईं। इतनी बुरी तरह मारपीट हुई कि एक महिला समेत 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी सी एच सी ले जाया गया। जहां उपचार चल रहा हैं वहीं दो लोग रोहित और राजन की गम्भीर हालात ले चलते मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया। लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार राजन के पड़ोसी पर उधार लिए रुपये थे ,गांव की गली में दोनों का आमना सामना हो गया उन्ही रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई । देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ के परिजन भी आ गए । किसी के हाथ में लाठी, डंडे, तो किसी के हाथ में रॉड व बाल्टी थी ।
दोनों तरफ से भयंकर मार धार हुई जिसमें एक महिला सहित 8 लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालात ज्यादा बिगड़ते देख आलाधिकारी भी गांव पहुंचे।
पूरा मामला हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना के गांव श्यामपुर जट्ट का है।

