शाहपुर टहला में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश, करणी सेना ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

शाहपुर टहला में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश, करणी सेना ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

             कासगंज। जनपद कासगंज के ग्राम शाहपुर टहला में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि चोर आए दिन घरों को निशाना बना रहे हैं, जिससे लोगों का अपने घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है।


हाल ही में गांव निवासी प्रकाश सिंह राठौड़ के घर में चोरी की घटना सामने आई, जिसमें चोर कथित रूप से कई लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई और चोरी का सामान बरामद कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की घटनाओं के बावजूद अभी तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।


मामले को लेकर करणी सेना राष्ट्रवादी ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है। संगठन के युवा जिला अध्यक्ष सत्यम सिंह राठौड़ ने कहा कि पुलिस प्रशासन को चोरों की गिरफ्तारी और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आठवें दिन थाना पटियाली एवं चौकी दरियावगंज का घेराव किया जाएगा। सत्यम सिंह राठौड़ ने कहा कि इस दौरान होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

करणी सेना राष्ट्रवादी एवं समस्त ग्रामवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवारों को उनका चोरी हुआ सामान बरामद कराकर न्याय दिलाया जाए।

Post Top Ad