गांव की महिला ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला के - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

गांव की महिला ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला के

 

साथ गाली-गलौज और अभद्र हरकत करने


का आरोप


कासगंज। जनपद कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव नगला उमरपुर निवासी एक महिला ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।



शिकायतकर्ता के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को करीब दोपहर 3 बजे वह गांव के हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के एक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की और अभद्र हरकत की। महिला का यह भी आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी अभद्रता की गई।








प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाना ढोलना पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Post Top Ad