अलीगढ़,
नशे में धुत शराबियों ने 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ इतनी शर्मनाक बारदात को अंजाम दिया पूरा गांव देखकर सन्न रह गया। किशोरी को नशेड़ियों ने पचास रुपये व मोबाइल का लालच दिया और अपने घर ले गए। जहां बुरी तरह उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी चीखी चिल्लाई जब गांव में आसपास के लोग किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर वहां पजंचे तो देखा कि नाबालिग किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। शराब के नशे में दरिंदों ने बेरहमी से किशोरी के साथ यह शर्मनाक हरकत की।
क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 14 वर्ष की किशोरी के साथ नशेड़ियों ने शर्मनाक बर्बरता की । आरोपियों ने किशोरी को अपने साथ ले जाने के लिए मोबाइल और पचास रुपये का लालच दिया और घर ले गए। घर ले जाकर किशोरी के साथ बुरी तरह गैंगरेप किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर गांव के आसपास ले लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि किशोरी बेहोसी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। हैवानों ने बुरी तरह किशोरी के साथ बर्बरता की। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी की गम्भीर हालात को देखते हुए उसे JN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया दिया। पुलिस को दोनों आरोपी भी नशे में पूरी तरह धुत मिले। मौके पर एकत्रित लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया पहले उनकी कुटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
एक व्यक्ति ने दिया पुलिस को बयांन
थाना क्षेत्र व कस्वा छर्रा के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस के सामने बयान दिया कि उसकी 14 साल की बेटी शाम करीब 5 बजे सब्जी लेने बाजार गई थी जो देर रात तक घर वापस लौटकर नहीं आयी थी । जब बच्ची की काफी खोजबीन की गई तो एक रास्ता में मिले एक व्यक्ति ने बताया कि एक बच्ची को दो आदमी दूसरे गांव की तरफ ले गए हैं। काफी समय गुजरने के बाद मालूम हुआ कि उस गांव के संजू और किशन गोपाल दोनों ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया है। शोरगुल सुन लोग इकट्ठा हो गए और सूचना मिली तो बच्ची के परिवारीजन भी वहां पहुंच गए। किशोरी की बेहोशी की हालत देख सी एच सी छर्रा ले गए जहां नाजुक हालत देखते हुए JN मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बेरहमी से दरिंदों ने किशोरी के शरीर को नोंचा
आरोपी इस कदर नशे में थे कि उन्होंने बर्बरता के साथ उसके पूरे शरीर नोंचा। जब लोग पहुंचे तो किशोरी के होंठ व चेहरा सूजा हुआ था। पूरे शरीर पर कई जगह काटने के निशान थे। इसे देख लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने आरोपियों को घेर लिया और बांधकर पीटने की तैयारी करने लगे। लेकिन, पुलिस आरोपियों को छुड़ाकर थाने ले गई। बाद में सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
लालच देकर आरोपियों ने किशोरी को बिठाया बाइक पर
पुलिस ने जानकारी जुटाकर बताया कि किशोरी और आरोपियों के एक दूसरे से आसपास कोई रिश्ता नहीं था बिल्कुल पूरी तरह एक दूसरे से अनभिज्ञ थे। बच्ची घर से बाजार सब्जी लेने के लिए गई थी। तभी आरोपी दारू के नशे में वहां से गुजर रहे थे ,शराब के नशे में धुत आरोपियों की नजर किशोरी पर पड़ी और उनकी नियत खराब हो गई। किशोरी को फोन व पचास रुपये का लालच दिया और मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। लगभग 4 km दूर अपने गांव ले गए। वहां उन दरिंदों ने धोखे से किशोरी को शराब पिलाई फिर एक एक कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखपुकार की आवाज़े पूरे गांव में गूंजी। आवाजें सुनकर लोगों को शक हुआ उसके बाद लोगों ने पहले पुलिस को सूचना दी उसके बाद लोग घर पर गए देखा तो लोगों के होश उड़ गए दोनों आरोपियों को आपत्तिजनक हालत में नशे में धुत देखा । एक तरफ नजर किशोरी पर पड़ी किशोरी को देख लोग सन्न रह गए ,किशोरी जमीन पर पड़ी थी। लोगों में गुस्सा फूट पड़ा दोनों आरोपियों को पकड़कर पहले खूब पीटा तब तक पुलिस आ चुकी थी लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई, उसके बाद सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।

