एटा,
दो महिलाएं देवरानी और जेठानी (कमला , मालती) शौच के लिए गई हुई थी। शौच के बाद दोनों घर लौट रही थी अचानक एक ऐसा हादसा हुआ कि दोनों में से किसी को बचने का मौका नहीं मिला । दोनों महिलाएं रोड के किनारे चल रही थी । अचानक एटा की तरफ से तेज रफ्तार से रोडवेज बस आई और दोनों महिलाओं को बुरी तरह टक्कर मार दी। जिसमें कमला की मौक़े पर ही मौत हो गई ।
मालती को गम्भीर हालात देखकर अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। कुछ समय उपचार चलता रहा डॉक्टर ने बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन हालात ज्यादा ही नाजुक थी इसके चलते मालती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस दोहरी मौत से पूरे गांव में मातम सा छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं कैसे भी करके परिजनों को समझाया जा रहा है।
अलीगंज थानाक्षेत्र के कैल्ठा गांव के समीप हुए इस दर्दनांक हादसे के बारे में पुलिस ने बारीकी से समझा और ग्रामीणों से जानकारियां जुटाई तो पता चला कि दोनों महिलाएं रोड के साइड वाले कच्चे रास्ते पर चल रही थी । तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर ड्राइवर रोडवेज को भगा ले गया जिसकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही रोडवेज का पता करने का आश्वाशन मृतक के परिजनों को दिया है।

