कौन बने कासगंज के नवागत पुलिस अधीक्षक , अंकिता शर्मा (sp) का कहां हुआ तबादला, जानने के लिए देखें पूरी खबर। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कौन बने कासगंज के नवागत पुलिस अधीक्षक , अंकिता शर्मा (sp) का कहां हुआ तबादला, जानने के लिए देखें पूरी खबर।

कासगंज नए पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह , अंकिता शर्मा का बदायूं ट्रांसफर।

जनपद कासगंज,

प्रशासन की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं वहीं


कासगंज में लखनऊ से तबादला होकर आए नए आईपीएस ओमप्रकाश सिंह ने शनिवार शाम को कासगंज की कमान संभाल ली है। ओमप्रकाश सिंह बहुत तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों में से एक हैं जिन्होंने लखनऊ में भी अपना कार्यभार  पूर्ण निष्ठा के साथ निभाया।


कासगंज आगमन पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के स्वागत में कासगंज के asp सुशील कुमार , co city आँचल चौहान , यातायात क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक ने शुक्रवार को आदेश जारी किए जिसमें पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा को बदायूं भेजा गया है और उनके स्थान पर ओमप्रकाश सिंह को कासगंज का कार्यभार संभालने के लिए लखनऊ से भेजा गया है। नवागत sp ओमप्रकाश सिंह ने कासगंज अधिकारियों से कासगंज की कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

कासगंज के नवागत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखना , अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसना , अपराध पर पूर्ण नियंत्रण बनाये रखना मेरी जिम्मेदारी है और कोई अपराधी अपराध करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। कासगंज के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों  को ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


Post Top Ad