कासगंज
जनपद कासगंज के सहावर तहसील क्षेत्र याकूतगंज पर दबंगो ने जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया है,आरोपी भाकियू किसी संगठन के कार्यकर्ता बताये जा रहे हैं पीड़ित पक्ष ने
जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है पीडित ने जानकारी देते हुए बताया कि भरतपुर गांव के रहने वाले,मनेंद्र,हनेंद्र, संनेद्र और गुरुदीप जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं,वहीं बीते एक दिन पूर्व खेत पर अवैध तरीके से पटिया लगाई जा रहीं थी जिसका विरोध करने पर दबंगो ने धारदार हथियार से हमला कर पीड़ित को घायल कर दिया पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है,पीड़ित ने यह जानकारी आज शनिवार को 11 बजे मीडिया को दी है।

