आगरा की समस्त पत्रकार टीम द्वारा भव्य होली मिलन समारोह कर पत्रकार एकता की मिशाल कायम की। RPSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंच से दहाड़े - कहा उत्पीड़न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- बबलू चक्रवर्ती। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

आगरा की समस्त पत्रकार टीम द्वारा भव्य होली मिलन समारोह कर पत्रकार एकता की मिशाल कायम की। RPSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंच से दहाड़े - कहा उत्पीड़न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- बबलू चक्रवर्ती।

 आगरा ,

फतेहाबाद धिमिश्री के खाटू श्याम वाटिका में समस्त पत्रकारों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सबसे पहले मां सरस्वती की बंधना लर दीप प्रज्वलित किया गया उसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया  । वैसे होली का त्योहार सौहार्द पूर्ण माना जाता है । जहां बुराइयों पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है यह त्योहार। भाईचारे का प्रतीक भी माना जाता हैं ।




आज खाटूश्याम वाटिका में सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर भाई चारे की मिसाल कायम की। RPSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कासगंज एटा से बहुत बड़ी संख्या में लोगों की टीम खाटूश्याम वाटिका में पहुंची। फतेहाबाद  के पत्रकारों की टीम ने सबको गले लगाकर जोरदार स्वागत किया। और एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। दूर दूर से आये पत्रकारों व स्थानीय लोगों सहित सैकड़ों की संख्या में इकठ्ठी भीड़ से खाटूश्याम वाटिका जगमगा उठा। आगरा टीम द्वारा दूर दूर से आये पत्रकार साथियों  को सम्मानित किया गया।


 
वहीं

सोनू पंडित प्रमुख समाज सेवी ने पत्रकारों को सराहा…

सोनू पंडित प्रमुख समाजसेवी द्वारा बेहतरीन भाषण दिए गए उन्होंने कहा कि पत्रकार एक समाजसेवी होता है, पत्रकार का हमेशा सम्मान करना चाहिए क्योंकि पत्रकार कलम का सिपाही होता है हर परिस्थिति में खबर कब्रेज कर समाज के सामने लाता है। और पत्रकार को भी एकजुटता बनाये रखने की सलाह  दी।

RPSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दहाड़…

राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चक्रवर्ती मंच से दहाड़े, कहा कोई भी अत्याचारी पीड़ित को सताता है तो वो बख्शा नहीं जाएगा क्योंकि अब अत्याचार करने वालों को जबाब देने RPSS आ गया है। और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर किसी की कोई समस्या होती है तो तुरंत RPSS से सम्पर्क करें हर सम्भव मदद करने के लिए हमने यह बीड़ा उठाया है।



साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों को हर हाल में एकजुट रहने की अपील की । राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ की नींव रखने का मुख्य उद्देश्य है कि किसी असहाय व मजबूर को सहारा व साथ देना साथ ही पत्रकारों को एक जुट रहने का यह एक सबसे मजबूत प्लेटफॉर्म है। कोई भी पत्रकार RPSS से जुड़कर एकजुटता की मिशाल कायम कर सकते हैं।
सबने अपनी अपनी बात रखी और RPSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चक्रवर्ती व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार ने प्रशस्ति पत्र व आई कार्ड भेंट कर  । कार्यक्रम को समापन की ओर बढ़ाया। अंत में आगरा की टीम ने सभी सम्मानितों को प्रेम के साथ भोजन ग्रहण कराया।


कार्यक्रम के दौरान कौन कौन रहा मौजूद-

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद उर्फ  बबलू चक्रवर्ती, रा. संगठन मंत्री सुनील कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सन्मति बाबू जैन, अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष मनीष कुमार, एटा जिलाध्यक्ष शुभम पचौरी, कासगंज मीडिया हाउस से राहुल वर्मा, आरके वर्मा, सूरज कुमार, राहुल शर्मा, समाचार वितरक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार तिलकराज, हरिकेश, हाथरस से वरिष्ठ पत्रकार नवनीत रावत के अलाबा आगरा से वीरेंद्र कुशवाह, दुष्यंत उपाध्याय, सुनील शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, दिलीप गुप्ता सुशील कुमार, वीरेंद्र सिंह, नवीन, रघुवंशी, श्याम शर्मा, योगेश शर्मा, नरेंद्र वर्मा, विपिन गोस्वामी, महेश धारिया, विश्वनाथ वर्मा, अभिषेक वर्मा, मनीष शर्मा, रवि कुमार, मनोज चौधरी सहित भारी संख्या में पत्रकार एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।


"मीडिया हाउस कासगंज"

Post Top Ad