आज टी 20 विश्व कप का फाइनल मैच भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद (गुजरात) में कड़ा मुकाबला हुआ । आज भारत के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भारत की जीत पर टिकी हुई थी , क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि हम खाना नहीं खाएंगे सोएंगे नहीं जब तक भारत की जीत नहीं देख लेंगे , और कहा हमें भारत के दिग्गज शेरों से कुछ नहीं चाहिए केवल भारत को जीत का तोहफा दे दे। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत के लिए हवन पूजा पाठ कराया ताकि भारत की जीत का तोहफा मिल सके। न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
भारत की तरफ से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग में उतरे भारत ने ताबड़तोड़ बल्ले बाजी करते हुए 5 ओवर में 72 रन बना लिए खेल लगातर चलता रहा 6 ओवर में 92 रन ,7 ओवर में 98 रन पूरे कर लिए फिर 21 बॉल खेलकर 52 रन का योगदान देकर अभिषेक शर्मा के रूप में भारत ने अपना विकेट खो दिया। फिर ईशान किशन स्ट्राइक पर आए और खेल लगातार चला । भारत ने 8 ओवर में110 रन पोरे किये , और 10 ओवर में 127 रन पूरे कर लिए। भारत ने 11 ओवर में 137 रन , 12 ओवर में 161 रन , 15 ओवर में 203 रन , 17 ओवर में 211 रन और 4 विकेट खो दिए। फिर आगे खेलते हुए 18 ओवर में 220 रन , 19 ओवर में 231 रन पर 5 विकेट खो दिए। इस तरह 20 ओवर में 255 रन बनाकर भारत ने न्यूजीलैंड को 256 का लक्ष्य दिया।
अब बारी आई न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की न्यूजीलैंड बल्ले बाजी पर उतरी और भारत की गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड के पसीने छूट गए भारत ने 5 ओवर में 47 रन दिए और 3 विकेट झटके। हालांकि भारत के हाथों एक गलती हुई जो शिवम दुबे के हाथों से एक कैच छूट गया। लेकिन भारत ने हिम्मत नहीं हारी लगातार मैदान में अपनी शेरदिली दिखाते रहे। भारत के शेरों ने न्यूजीलैंड को 6 ओवर में मात्र 52 रन ही बनाने दिए । आगे खेल जारी रहा भारत ने 8 ओवर में 72 रन देकर 4 विकेट गिराए। 9 वां ओवर लेकर आये वरुन चक्रवर्ती 1 ही बॉल फेंकी की एक विकेट और झटक लिया।
इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड को 9 ओवर में मात्र 83 रन ही बनाने दिए । न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में मात्र 88 रन ही बना पाए क्योंकि भारत की खतरनाक गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड पस्त हो गई। अगले 11 ओवर में 103 रन बने और न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खो दिए। आगे मैच जारी रहा और अक्षर पटेल ने 13 वां ओवर में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट झटका और 13 ओवर में न्यूजीलैंड के 128 रन पर 6 विकेट खो गए। 14 ओवर में न्यूजीलैंड के 6 विकेट पर 6 विकेट थे । न्यूजीलैंड के 15 ओवर में 139 रन बने । आगे मैच देखने लायक रहा 16 वां ओवर लेकर आये जसप्रीत बुमराह और लगातार दो विकेट झटक लिए। न्यूजीलैंड के 16 ओवर में 143 रन ही थे। न्यूजीलैंड के 17 ओवर में 152 रन और 8 विकेट गवां दिए। 18 वां ओवर फिर लाए बूम बूम बुमराह और कमाल कर दिया एक विकेट और ले लिया इस तरह न्यूजीलैंड के 18 ओवर में 154 रन और 9 विकेट हो गए । 19 वां ओवर लेकर आये अभिषेक शर्मा और न्यूजीलैंड को 159 रन पर आल आउट कर दिया और इस तरह भारत ने 96 रन से जीत दर्ज की।
भारत के क्रिकेट प्रेमियों का हवन पूजन और भगवान से भारत की जीत की दुआ काम कर गई। और भारत ने जीत का इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड को धराशाई कर भारत के शेरों ने ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।



