जनपद के थानों की पुलिस की सक्रियता से कई अपराधी दबोचे गए , देखे पूरा मामला। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

जनपद के थानों की पुलिस की सक्रियता से कई अपराधी दबोचे गए , देखे पूरा मामला।

जनपदीय पुलिस द्वारा अभियान के तहत अवैध शराब के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कुल 37 क्वार्टर अवैध देशी शराब व 05 लीटर कच्ची शराब बरामद।

पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार गंगाप्रसाद के 

_____________


पटियाली थाना क्षेत्र ग्राम चंदनपुरा में झगड़े की सूचना पर गई पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ़्तार।

—————


          थाना पटियाली पुलिस द्वारा थाना पटियाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम चंदनपुरा में दो पक्षों में हो रहे झगड़े की सूचना पर गई पुलिस टीम पर पथराव करने की घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकद्दमा में वांछित चल रहे आरोपी दिनेश पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम चंदनपुरा थाना पटियाली जनपद कासगंज को दिनांक 31.01.2026 की रात्रि में ग्राम चंदनपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

.............…........



थाना सहावर पुलिस द्वारा गैंगस्टर आरोपी द्वारा आपराधिक क्रिया कलापों से धन अर्जित कर क्रय की गई मोटरसाइकिल अनुमानित कीमत: ₹29,528 को किया गया जब्त।


      अवैध संपत्ति जब्ती हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30.01.2026 को जिलाधिकारी कासगंज के आदेश के अनुपालन में थाना सहावर पुलिस द्वारा नामित गैंगस्टर अभियुक्त गुलफाम पुत्र शहजाद खां, निवासी सुजावलपुर थाना गंजडुण्डवारा, जनपद कासगंज द्वारा आपराधिक क्रियाकलापों से धन अर्जित कर क्रय की गई मोटरसाइकिल अनुमानित कीमत: ₹29,528 को किया गया जब्त।

....................


कासगंज- थाना ढोलना पुलिस द्वारा लूट की घटना में वांछित 01 अन्य अभि0 को किया गया गिरफ्तार। कब्जे से 01 नोकिया फोन, 01 मोटर साइकिल व 18,000 रुपये बरामद ।


          थाना ढोलना पुलिस द्वारा थाना ढोलना क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना में थाना ढोलना पर पंजीकृत मुकद्दमा में वांछित 01 अन्य अभियुक्त शानू उर्फ सोनू पुत्र रियाज निवासी ग्राम बिरोंची थाना सोरों जनपद कासगंज को भगवन्तपुर पुल से गिरफ्तार किया गया है।  कब्जे से 01 नोकिया फोन, 01 मोटर साइकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस व 18,000 रुपये बरामद हुये हैं । गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

.....................


वारन्टी/ वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा 16 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश ।


           थाना कोतवाली कासगंज पुलिस द्वारा 09, थाना सहावर पुलिस द्वारा 05, थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 व थाना सिकन्दर पुर वैश्य पुलिस द्वारा 01 वारण्टी (कुल 16)  अभियुक्तो को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभि0गण के माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे, जो न्यायालय उपस्थित नहीं हो रहे थे । अभि0गण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 


गिरफ्तार वारण्टी अभि0गण का विवरण-


थाना- कासगंज-

1. सोना  पुत्र जयप्रकाश निवासी  वघेलपुरी साहव वाला पेच माल गोदाम रोड कासगंज

2. जगवीर पुत्र हरीश चन्द्र निवासी शान्तापुरी कालौनी थाना व जिला कासगंज

3. वरूण दीक्षित पुत्र स्व0 सतीश चन्द्र निवासी माधोपुरी  थाना व जिला कासगंज

4. विशाल पुत्र बसन्त निवासी लवकुश नगर थाना व जिला कासगंज

5. छेदेलाल पुत्र भवानी शंकर निवासी भूतेश्वर मौ0 विलराम गेट थाना व जिला कासगंज

6. विपुल  पुत्र अनिल कुमार निवासी रेलवे रोड कासगंज जिला कासगंज

7. सुधीर पुत्र इनाम सिंह  निवासी ग्राम खुशालपुर थाना व जिला कासगंज

8. धर्मवीर पुत्र हुण्डीलाल निवासी मौहल्ला हुल्का थाना व जिला कासगंज

9. नीरज पुत्र लालाराम निवासी नगला नौकस थाना व जिला कासगंज


थाना सहावर-

1. धर्मेन्द्र पुत्र वीरवल सिंह  निवासी ग्राम खाता थाना सहावर जनपद कासगंज

2. वीरवल पुत्र गिरवर सिंह  निवासी ग्राम खाता थाना सहावर जनपद कासगंज

3. प्रमोद कुमार पुत्र रामस्वरूप  निवासी ग्राम नगला सालिग थाना सहावर जनपद कासगंज

4. विजय सिंह पुत्र राजाराम  निवासी ग्राम नगला सालिग थाना सहावर जनपद कासगंज

5. सत्यवीर पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम गनेशपुर थाना सहावर जनपद कासगंज

 

थाना सिकन्दरपुर वैश्य-

1. आकाश पुत्र ध्यानपाल सिंह नि0 ग्राम नगला सपरिन थाना जैथरा जनपद एटा


थाना गंजडुण्डवारा-

1. मोहित वर्मा उर्फ शिवा वर्मा पुत्र सतीश चन्द्र वर्मा निवासी मौ0 सुदामापुरी कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज

Post Top Ad