शुक्रवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद कासगंज के तत्वावधान में एक आवश्यक बैठक राकेश कुशवाहा के प्रतिष्ठान रूबी क्लॉथ स्टोर बिलराम गेट, पथवारी मंदिर के सामने कासगंज पर संपन्न हुई ।
बैठक में आगामी सितंबर माह के दूसरे हफ्ते में भगवान लव कुश महाराज की शोभायात्रा को नगर कासगंज में निकालने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया बैठक की अध्यक्षता नत्थू सिंह कुशवाहा ने की जिला अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने बताया कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद कासगंज के तत्वावधान में सितंबर माह के दूसरे हफ्ते में भगवान लव कुश महाराज की भव्य शोभायात्रा कासगंज शहर में हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी बैठक में संरक्षक मंडल के रूप किशोर कुशवाहा (पूर्व चेयरमैन )ग्रीस बाबू कुशवाहा ,राजेंद्र कुशवाहा विजय किशोर कुशवाहा, कमल सिंह मौर्य ,रमेश कुशवाहा एवं कोर कमेटी के सदस्य पदमप्रिय कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, ओमकार सैनी ,धर्मेंद्र कुशवाहा ,आलोक कुशवाहा( सभासद), विनोद कुशवाहा ,नौरंगीलाल कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, हरिशंकर कुशवाहा, जीतू कुशवाहा ,राजकुमार कुशवाहा, लाखन सिंह कुशवाहा, रविकांत, सौरव कुशवाहा ,पूरन कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, पवन कुशवाहा ,अजय कुशवाहा ,सुरेश चंद्र कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, आदि लोग उपस्थित रहे