सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा,लगाया हर्जाना - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा,लगाया हर्जाना

 संकिसा फर्रुखाबाद।  

         तहसील सदर क्षेत्र के संकिसा बसंतपुर में सरकारी चकमार्ग व सरकारी नाली व खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर सदर तहसीलदार विक्रम सिंह ने हर्जाना व निष्पादन व्यय लगाया है। और बेदखली के आदेश भी दिए।



संकिसा बसंतपुर निवासी प्रतिभा पत्नी आशुतोष का सरकारी भूमि खसरा संख्या 909/0.610 हे0 में से 0.002 हे0 पर अवैध कब्जा पाया गया किए गए कब्ज से हुई क्षतिपूर्ति हर्जाना 20000 रु व 500 रु निष्पादन व्यय भी लगाया गया।



संकिसा बसंतपुर निवासी रमेश चंद्र दीक्षित पुत्र रामस्वरूप ने सरकारी चकमार्ग व नाली खसरा संख्या 632/0.0650 हे0 में से 0.65 हे0 पर अवैध कब्जा कर लिया जिसके लिए 7150 रु हर्जाना व 1000 रु निष्पादन व्यय लगाया गया और खसरा संख्या 1092/0.0570हे0 व 1093/0.410 हे0 में से 0.098हे0 पर अवैध रूप से कब्जा पाया गया जिसके लिए 10780 रु का हर्जाना व 1000 रु निष्पादन व्यय देना होगा।



संकिसा बसंतपुर निवासी राशन कोटेदार दिलीप दीक्षित पुत्र दयाशंकर ने खलिहान की भूमि खसरा संख्या 804/0.3650 हे0 में से 120 वर्गमीटर भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। इनको 13200 रु का हर्जाना व 1000 रु का निष्पादन व्यय देना होगा। सदर तहसीलदार विक्रम सिंह ने उपरोक्त सभी अवैध कब्जेदारों को बेदखली के आदेश भी दिए हैं।

Post Top Ad