पत्नी ने पति की शराब छुड़ाने के लिए पूजा करने को बुलाये दो पुजारी ।
युवक अरविंद सिंह शराब का आदी था बहुत शराब पीता था , फिर महिला ने आपमे पति की शराब छुड़ाने के एक उपाय सोचा और उसने दो पुजारियों को अपने घर बुलाया । घर बुलाने के बाद दोनों पुजारियों के साथ पूजा शुरू कर दी । पूजा करते करते काफी समय बीत गया । इतने में महिला का पति वहां आ गया। और पूजा पाठ का विरोध करने लगा। समझाने पर भी नहीं माना क्योंकि उस समय वो नशे में धुत था।
नशे में धुत युवक ने पुजारियों से आधारकार्ड मांगे, नौकझौंक हुई, पत्नी के मना करने पर चारों को गोली मार दी।
पुजारियों के साथ घर में पूजा करते समय नशे में धुत महिला का पति आ गया और पूजा का विरोध करने लगा । पुजारियों के समझाने पर वह पुजारियों के आधारकार्ड की मांग करने लगा। इस पर पुजारी और युवक के बीच झड़प होने लगी। जब पत्नी ने समझाया तो और ज्यादा भड़क गया। गुस्से में अंदर कमरे में गया और लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर लाया और पत्नी ,बेटे को गोली मार दी उसके बाद दोनों पुजारियों को भी गोली से उड़ा दिया।
युवक बारदात को अंजाम देकर बच्चों के साथ कमरे में हो गया बन्द।
युवक रिवाल्वर से चार मर्डर करने के बाद अपने बच्चों को लेकर एक कमरे में बंद हो गया । स्थानीय लोगों के समझने के बाद उसने दरवाजा नहीं खोला ,जहांतक की पुलिस ने भी प्रयास किया लेकिन इसने दरवाजा नहीं खोला। लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हैं कि बच्चों का क्या होगा । पिता अब जेल जाएगा मां अब इस दुनियां में नहीं है। बच्चे बेसहारा हो गए।
4 मर्डर से इलाकाई लोगों में दहशत का माहौल । पुलिस को दी तत्काल सूचना।
जब चारों मर्डर की भनक इलाकाई लोगों को हुई तो इलाकाई लोगों में दहशत का माहौल बन गया । जब इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई तो तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई । पुलिस ने काफी प्रयास करने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। करीब ढाई घण्टे इंतजार व प्रयास के बाद कमरे में बंद आरोपी से दरवाजा खुलवाया।
अन्य परिजन जैसे तैसे जान बचाकर पड़ोसियों के घर छिपे।
जब नशे में धुत युवक पर बौखलाहट का भूत सवार हो गया और खून पर खून किये जा रहा था । हाथ में रिवाल्वर थी , उस एमी ऐसा जुनून था की वह किसी की भी जान ले सकता था। घर में उसके भाई का परिवार भी था । वो लोग डर गए और अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसियों के घर छिपने की लिए चले गए।
मृतकों के घरों में छाया मातम , कार्यवाही में आरोपी ढेर।
सूचना मिलते ही मृतिका के मायके वाले वहां आ गए और उनमें काफी गुस्सा फूटा हुआ था। गुस्से के साथ दुखी भी बहुत थे। इधर पुजारी के परिजन भी पहुंच गए। पुजारी के घरों में भी मातम छा गया। प्रशासन से जब कार्यवाही की मांग की गई। उस समय आरोपी अरविंद का इनकाउंटर कर दिया गया जब घटना को अंजाम देने के बाद उसने बच्चों को घर में बंधक बना लिया। बच्चों को सुरक्षित छुड़ाने के लिए पुलिस ने प्रयास किया लेकिन आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जबाबी फायरिंग में आरोपी ढेर हो गया।
पूरी घटना आजमगढ़ जिले के शंभु पुर गांव की है।

