AMU कैंपस में संदिग्ध कार में युवक-युवती मिलने से हड़कंप, शराब की बोतल भी बरामद - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

AMU कैंपस में संदिग्ध कार में युवक-युवती मिलने से हड़कंप, शराब की बोतल भी बरामद

अलीगढ़। 

           अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) कैंपस में उस समय हड़कंप मच गया, जब वीसी लॉज के पास एक संदिग्ध कार में युवक और युवती के मौजूद होने की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और झगड़ा हो रहा था।


हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर AMU के छात्र और प्रोक्टोरियल टीम पहुंच गई। टीम ने कार की जांच की तो उसमें शराब की बोतल मिलने की बात सामने आई। मामले की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पुलिस को भी दी गई।



सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रोक्टोरियल टीम ने युवक-युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों को विश्वविद्यालय से बाहरी बताया जा रहा है।



फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि युवक-युवती कैंपस में किस उद्देश्य से पहुंचे थे और कार में शराब की बोतल कैसे पहुंची। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मामला अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित AMU वीसी लॉज के पास का बताया जा रहा है।

Post Top Ad