घर में नवविवाहित महिला उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई । महिला के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर मुकद्दमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला का मोबाइल भी गायब बताया जा रहा है।
पहचान छुपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने पूनम के चेहरे को चाकुओं से गोदा ।
अमेठी के एक गांव में 26 वर्षीय पूनम की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई , इतना ही नहीं पूनम के गले व चेहरे पर धरदार हथियार से बार के निशान मिले थे । पहचान छुपाने के लिए पूनम के चेहरे पर चाकुओं से गोद दिया। मृतिका के मायके वालों ने महिला को प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मुकद्दमा पंजीकृत कर दिया है।
पूनम अपनी बेटी के साथ घर पर थी उसी दौरान हुआ खून ,लाश खून से सनी मिली ।
पूनम अपनी बेटी वैष्णवी के साथ घर पर थी ,देवर देव बाजार दवा लेने गया हुआ था और ससुर पारसनाथ खेत पर काम करने के लये गए हुए थे। कुछ समय बाद जब देवर घर वापस आया तो देखा कि महिला खून से लथपथ पड़ी थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पुलिस ,फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। और सभी सबूतों को एकत्रित किया । पूनम के पिता ने बेटी को प्रताड़ित कर चाकू से बार कर हत्या करने का गम्भीर आरोप लगाया है।
तीन दिन पहले मायके से ससुराल आई थी पूनम, मां ने लगाया हत्या का आरोप।
पूनम की मांता सावित्री ने भी बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। ससुर पारसनाथ ने बताया कि उसका बड़ा बेटा बाहर ट्रक चलाता है और वह तीन महीने से घर पर नहीं आया है। पूनम भी मायके से 3 दिन पहले ही मायके भवानीगढ़ से ससुराल पुरेदीवान (अमेठी) आयी थी। और ससुर पारसनाथ ने बताया कि वह खेत पर गया था जबकि देवर देव बाजार दवा लेने गया था।
धारदार हथियार मिले घर के पीछे, पूनम का मोबाइल गायब ।
पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वरा साक्ष्य जुटा लिए गए है पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा सामने आ जायेगा। मृतिका के मायके वालों ने पुलिस से निष्पक्ष जाँच की मांग की है। घर के पीछे से चाकू और गड़ासा मिलने की बात सामने आई है जबकि पूनम का फोन नहीं मिला है।
ग्रामीण लोगों में फैल रही तरह तरह की चर्चाएं , जांच के बाद होगा स्पष्टीकरण ।
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। गांव के कुछ लोगों में चर्चाएं हैं कि चोरी या लूट के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है ऐसी ग्रामीण आशंका जता रहे हैं। इन सभी चर्चाओं को जांच में सम्मिलित किया गया हैं और जांच जारी है अभी बारदात की कोई भी स्पष्टता सामने नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर घटना का स्पष्टीकरण हो सकेगा।





