एक लड़का एक लड़की को एक तरफा चाहता था एक दिन लड़के ने 17 वर्षीय लड़की को प्रपोज किया तो लड़की ने प्रपोज ठुकरा दिया। फिर भी परेशान करता रहा , महिला मित्रों ने समझाया लेकिन समझने के बजाय उनकी मारपीट कर दी ,इसके बदले लड़के और पिता को मौत दे दी बहिन बुरी तरह घायल हो गई,अस्पताल में भर्ती।
क्या है पूरा मामला?
एक कोचिंग सेंटर पर एक लड़की और कृष्ण प्रसाद नाम का लड़का पढ़ते थे वहीं लड़की के दो नाबालिग मित्र भी उसी कोचिंग सेंटर पर पढ़ते थे । कृष्ण प्रसाद लड़की को एक तरफा प्यार करता था एक दिन कृष्ण ने लड़की को प्यार का इजहार किया लेकिन वह लड़की ने ठुकरा दिया। लड़की के मना करने के बाद भी रोज कृष्ण उसे परेशान करता रहा। महीनों गुजरने के बाद आहत होकर लड़की ने अपने मित्रों को बताया।
महिला मित्रों के समझाने पर कृष्ण ने मारपीट की।
जब परेशान होकर लड़की ने अपने मित्रों को बताया दोनों मित्र नाबालिग थे । उन्होंने कृष्ण को एक पार्क में बैठाकर समझाने का प्रयास किया लेकिन कृष्ण ने उनकी मारपीट कर दी इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। ये बात दोनों नाबालिगों को नागवार गुजरी और उनके मन में अलग ही ख्याल आने लगे और उन्होंने बदला लेने के लिए अच्छा सबक सिखाने का फैसला ले लिया।
घर में घुसकर दोनों ने पिता पुत्र की कैसे की हत्या ?
कृष्ण के द्वारा मारपीट के बाद दोनों नाबालिग बौखला गए और एक रात दीवार कूदकर कृष्ण के घर में घुस गए दरबाजा तोड़ दिया । दोनों पूरी प्लानिंग के साथ लोहे की रॉड और मिर्ची पाउडर लेकर आये थे । पहले कृष्ण पर लोहे की रॉड से प्रहार किया पिता अपने बेटे को बचाने दौड़ा आया तो पिता पर भी बार कर दिया जिससे पिता भी जमीन पर गिर पड़ा। कृष्ण की बहिन आई तो उसको भी पीटकर घायल कर दिया। कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई , घायल पिता और बहिन को भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान पिता हिमांशु ने दम तोड़ दिया और बहिन का अभी इलाज चल रहा है।
पुलिस की कार्यवाही में कैसे हुए दोनों गिफ्तार?
परिजनों की शिकायत के बाद खण्डगिरि थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी फरेंशिक टीम,डॉग स्कुआइड टीम व cctv कैमरों , स्थानीय लोगों की मदद से अरोपियों की तलाश शुरू कर दी और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से बारदात में स्तेमाल लोहे की रॉड, कपड़े,मोबाइल फोन व अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं । आगे की जांच अभी लगातार जारी हैं।

