एटा के गुरुकुल विद्यालय में आज आये सभी सम्मानीय अथितियों का सम्मान किया गया सभी सम्मानीय अथितियों ने अपनी अपनी सीट ग्रहण की इसी के साथ वारी वारी से सभी ने अपने शब्दों से पूरे गुरुकुल को सराबोर किया ।
आपको बता दें कि यहां एक से एक बेहतरीन लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तको का लोकार्पण किया जाता हैं इसी तरह आज यहाँ एटा से कासगंज रोड पर शदियों से प्रसिद्ध गुरुकुल में अनुराग के स्वर पुस्तिका का लोकार्पण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एटा की नगर पालिका अध्यक्षा सुधा गुप्ता , समाजसेवी राहुल गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में आए हुए सभी विशिष्ट अतिथियों को कार्यक्रम संयोजक राजकुमार गुप्ता भरत कवि ने पट्टिका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व सम्मानित किया गया। साथ ही सभी कवियो ने काव्य पाठ भी किया साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
