अलीगढ़ से बड़ी खबर
जनपद अलीगढ़ के थाना पाली क्षेत्र के ग्राम चंदउआ गोवर्धन में एक नाबालिग किशोरी की शादी किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार अपनी लगभग 16 वर्ष 6 माह की बेटी प्रियंका कुमारी की शादी तय कर चुके हैं, जबकि हाईस्कूल प्रमाणपत्र और आधार कार्ड के अनुसार उसकी जन्मतिथि 01 फरवरी 2009 दर्ज है, जिससे वह अभी बालिग नहीं हुई है।
ग्रामीणों में चर्चा है कि बच्ची की शादी पैसे लेकर थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम जमऊआ निवासी हरेन्द्र कुमार पुत्र राजन के साथ तय कर दी गई है और शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार 19 फरवरी 2026 को शादी कराए जाने की तैयारी है।
कानून का उल्लंघन
यह मामला सीधे तौर पर बाल विवाह प्रतिषेध कानून और
किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख और संरक्षण) अधिनियम 2015
के प्रावधानों का उल्लंघन माना जा रहा है।
कानून के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की शादी कराना दंडनीय अपराध है।
बच्ची के भविष्य पर खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो एक नाबालिग का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। मामला सामने आने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन से ये मांग
शादी को तुरंत रुकवाया जाए
बच्ची को संरक्षण में लिया जाए
जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो
समय बेहद कम
शादी की तारीख आज (19 फरवरी) ही बताई जा रही है, ऐसे में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ही इस बाल विवाह को रोक सकती है।
अलीगढ़ में कानून को खुली चुनौती… सोलह साल की मासूम की बोली लगाकर तय कर दी शादी! क्या प्रशासन समय रहते जागेगा या फिर एक और बचपन बलि चढ़ जाएगा। कानून को खुली चुनौती नाबालिग बेटी की शादी तय, गांव में हड़कंप तुरंत कार्रवाई की मांग

