जनपद कासगंज
कासगंज जनपद के कस्वा अमांपुर में उस वक्त सन्नाटा छा गया जब एक मकान में एक साथ 5 लाशें मिली । सत्यवीर नाम का व्यक्ति अमांपुर में बेल्डिंग की दुकान करता था और वहीं परिवार के साथ रह रहा था।
शनिवार को जब सत्यवीर के घर का दरवाजा ना खुला और कोई चहल पहल जैसा माहौल ना दिखा तो आस पास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो सत्यवीर का शव फंदे पर लटका दिखा यह देख लोग सन्न रह गए।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई तत्काल मौके पर पुलिस व आलाधिकारी पहुंच गए। जब देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है तो दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया गया । जैसे ही पुलिस की नजर एक के बाद एक लगातार पांच लाशों पर पड़ी तो पुलिस भी चौक गई।
सत्यवीर का शव फंदे पर लटका मिला पत्नी व 3 बच्चों के सव फर्श पर पड़े मिले। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या या आत्महत्या इसकी जांच में पुलिस , डोगस्क्वैड, फोरेंसिक, टीम जुटी हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल सकता है फिलहाल जांच जारी है।


