जनपद कासगंज,
आज के दौर में लड़कियां लडकों से कम नहीं हैं अपनी मेहनत और लगन से ऊंचाइयों व अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं।
वहीं कासगंज की एक बिटिया भूमिका माहेश्वरी ने CBSE बोर्ड से 89 प्रतिशत नंबर लाकर कासगंज का नाम रोशन कर सुर्खियों में हैं। सुनील कुमार की बेटी भूमिका माहेश्वरी ने कासगंज के सेंट जॉसेफ स्कूल में 12th की शिक्षा ग्रहण की और लगन से पढ़ाई की और उस मेहनत में खरी उतरी ,
सभी को शाबित कर दिखाया कि लड़कियां भी अपने लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम हैं। भूमिका ने यह श्रेय अपने गुरुओं व माता पिता को दिया। भूमिका माहेश्वरी को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।