डबल इंजन सरकार ने जनता को दी योजनाओं की सौगात, विकसित भारत संकल्प यात्रा ने ग्राम पंचायतों में किया भ्रमण - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

डबल इंजन सरकार ने जनता को दी योजनाओं की सौगात, विकसित भारत संकल्प यात्रा ने ग्राम पंचायतों में किया भ्रमण

 कासगंज।

 जनपद की तीनों विधानसभाओ में भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा ने भ्रमण किया। ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।शनिबार को जनपद की ग्राम पंचायत तिलसईखुर्द, मनौटा,नाथूपुर,इतवारपुर,बरौदा,उकुर्री, रहटा यूसूफ नगर, मूढ़ा यात्रा के दौरान चौपाल लगाई गई।


एलईडी के माध्यम से सरकार की योजनाओं को ग्रामीडो को बताता गया। ग्राम पंचायत तिलसई खुर्द में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लोग लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह संकल्प है कि भारत को विकसित बनाना है। इसके लिए हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर भारत को हर हालत में विकसित राष्ट्र बनाना है।


जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला ने कहा  अगर किसी ने गरीबों की चिंता की है तो वह नरेन्द्र मोदी की सरकार ने की है, मोदी सरकार में गरीबों के लिए मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, शौचालय, मुफ्त राशन और किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाओं को लाभ मिल रहा है।

इसके बाद लोगों को   विकसित भारत बनाने हेतु शपथ दिलाई गयी। इस दौरान यात्रा सुरेश माहेश्वरी, पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र बोहरे, अनुरोध प्रताप सिंह, रविन्द्र लोधी, डॉ खूब सिंह लोधी, कृष्णकांत वशिष्ठ, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Post Top Ad