एम0ए0इस्लामियां इण्टर कालेज व काफी संख्या में स्कूल गांव और कस्वा में किये गए कार्यकृम आयोजित। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

एम0ए0इस्लामियां इण्टर कालेज व काफी संख्या में स्कूल गांव और कस्वा में किये गए कार्यकृम आयोजित।

 जनपद कासगंज


अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा तथा सम्मान के लिये वैचारिक व व्यावहारिक परिवर्तन के लिये आगरा जोन स्तर पर एक प्रोग्राम ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान चलाया गया


इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मिशन जागृति टीमों द्वारा थाना कासगंज क्षेत्रांतर्गत प्राइमरी स्कूल ग्राम हिम्मतपुर सई व ग्राम कल्यानपुर में, थाना ढोलना क्षेत्र अंतर्गत तिलक उमा महाविध्यालय चकेरी में, थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मिर्जापुर में, थाना अमांपुर क्षेत्रान्तर्गत फूलवती इण्टर कालेज नगला गुलरिया में, थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत एम0ए0इस्लामियां इण्टर कालेज  में ,

थाना पटियाली क्षेत्रान्तर्गत गांव मझौला  में, थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्रान्तर्गत हरनाराय़ण इण्टर कालेज में व थाना सिढ़पुरा क्षेत्रान्तर्गत गांव कालानी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर ऑपरेशन जागृति के सम्बन्ध में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया

व जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागृत किया गया।  इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

Post Top Ad