विद्यार्थी परिषद ने अवैध वसूली को लेकर किया आंदोलन - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

विद्यार्थी परिषद ने अवैध वसूली को लेकर किया आंदोलन

 कासगंज। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा  सहावर तहसील के ग्राम म्यासुर  के तारा देवी महाविद्यालय में छात्रों से मार्कशीट  वा  डिग्री के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी ABVP के कार्यकर्ताओं के द्वारा आंदोलन किया गया


कार्यकर्ताओं ने 3 घंटे तक आंदोलन किया जमकर नारेबाजी की विद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया प्रांत सह SFS संयोजक राहुल वर्मा ने बताया विद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों आए दिन किसी न किसी नाम पर अवैध वसूली की जाती है छात्र-छात्राओं को प्रताड़ित किया जाता है रुपए न देने पर प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी दी जाती है

वही  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  कासगंज जिले  की सभी इकाइयों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यकर्ताओं ने जमकर गुस्सा दिखाया जिला सोशल मीडिया संयोजक अनंत प्रताप व अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह गौतम को ज्ञापन सौंप कर 7 दिन के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने की चेतावनी दी अगर 7 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं होता है

तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इससे भी बड़ा आंदोलन करने के के लिए बाध्य होंगे   इस मौके पर प्रांत एसएफएस संयोजक राहुल वर्मा जी, जिला सोशल मीडिया संयोजक अनन्त प्रताप सिंह, जिला संयोजक कुश गुप्ता,  तहसील संयोजक शिवांक नायक जी ,सूर्य शर्मा ,तुषार  जी ,रंजीत तोमर ,राज जी ,दीपक जैन जी  ,सोरभ यादव, विवेक कुमार, कुश भारद्वाज, सुंदरम ठाकुर, कृष्णा माहेश्वरी आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

Post Top Ad