पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का मानप्रणाम स्वीकार कर परेड का टोलीवार निरीक्षण किया गया तथा जवानों की ड्रिल परेड एवं शस्त्र हैन्डलिंग आदि के बारे में बताया गया । - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का मानप्रणाम स्वीकार कर परेड का टोलीवार निरीक्षण किया गया तथा जवानों की ड्रिल परेड एवं शस्त्र हैन्डलिंग आदि के बारे में बताया गया ।

 जनपद कासगंज

          पुलिस लाइन कासगंज में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का मानप्रणाम स्वीकार कर परेड का टोलीवार निरीक्षण किया गया तथा जवानों की ड्रिल परेड एवं शस्त्र हैन्डलिंग आदि के बारे में बताया गया ।


इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा एण्टी रोमियों स्क्वायड टीमों का निरीक्षण किया गया व  एण्टी रोमियों स्क्वायड कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।       इसके पश्चात  डायल 112 व परिवहन शाखा का निरीक्षण किया और इस दौरान इवेंट पुस्तिका, हिस्ट्री बुक, लॉग बुक आदि संबंधित अभिलेखों को बारीकी से चैक किया तथा वाहनों की साफ सफाई का भी निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारी गण को निर्देशित किया गया ।      तत्पश्चात मैस का निरीक्षण किया व मैस की गुणवत्ता का जायजा लिया और मैस की स्वच्छता व गुणवत्ता को देखकर संतुष्टि व्यक्त की ।          


कासगंज से RK वर्मा की रिपोर्ट


Post Top Ad