जनपद कासगंज
त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत द्वारा मय फोर्स के थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गयी तथा गश्त के दौरान आम जनमानस से वार्ता कर त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये ।
इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा मय फोर्स कस्बा सहावर में भी पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षित वातावरण का एहसास कराया तथा त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की एवं थाना प्रभारी सहावर को सतर्क दृष्टि बनाएं रखने हेतु निर्देशित किया ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहकर ड्यूटी निभाएं तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की निरन्तर चेकिंग की जाए, साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया एवं जनता से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने व तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी ।
