तमंचाधारी , जुआरी ,कासगंज जनपद पुलिस की गिरफ्त में , कहाँ कहाँ से आये देखें रिपोर्ट । - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

तमंचाधारी , जुआरी ,कासगंज जनपद पुलिस की गिरफ्त में , कहाँ कहाँ से आये देखें रिपोर्ट ।

थाना अमांपुर पुलिस द्वारा 08 आरोपियों को जुआ खेलते हुए किया गया गिरफ्तार, मौके से 5000 रूपये नकद व 52 ताश पत्ता बरामद ।


             पुलिस अधीक्षक कासगंज  सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में दिनांक 09.11.2023 को थाना अमांपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 08 जुआरियों को ग्राम लखमीपुर होली तिराहे से समय करीब 23.25 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, मौके से कुल 5000/- रुपये नकद व 52 पत्ता ताश बरामद किये गये, जिसके सम्बंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना अमांपुर पर मु0अ0सं0 288/2023 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

.............…...

थाना पटियाली पुलिस द्वारा 01 आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद ।


     पुलिस अधीक्षक कासगंज  सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली  दीप कुमार पंत के नेतृत्व में आज दिनांक 10.11.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना पटियाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 337/2023 धारा 307 भादवि में वांछित 01 अभियुक्त साहिब अली पुत्र सोहेल अन्सारी निवासी मौहल्ला कटरा मदारी खाँ कस्बा व थाना पटियाली जनपद कासगंज को गंज रोड पर कालिया की बन्द पडी कोठी कस्बा पटियाली से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए । अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर थाना पटियाली पर मु0अ0सं0 341/2023 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । 



रिपोर्ट-

Post Top Ad